कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए देंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 05 मार्च 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काट के लिए कांग्रेस ने भी बड़ा ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 18 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कलनाथ ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।कमलनाथ ने कहा कि यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे।

लाडली बहना योजना आज होगी लांच 
बता दें शिवराज सरकार लाडली बहना योजना आज मार्च को लांच कर रही है। इस योजना में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए यानी साल के 12 हजार रुपए दिये जाएंगे। कमलनाथ की घोषणा को शिवराज सरकार की घोषणा का काट बताया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में करीब 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होगी। इसके लिए सरकार ने बजट में आठ हजार करोड़ का बजट रखा है। 

इसलिए आधी आबादी पर फोकस
दरअसल प्रदेश में करीब 2.60 करोड़ आधी आबादी यानी महिला वोटर्स है। 40 से ज्यादा जिलों में पुरुष वोटर्स से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या है। वर्ष 2018 के चुनाव में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72 प्रतिशत और महिलाओं का 73.86 प्रतिशत था। इस वर्ष महिलाओं के वोट प्रतिशत में 3.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। यहीं कारण है कि राजनीतिक पार्टियों का पूरा फोकस महिला वोटरों को साधने पर है। 

Leave a Reply

Next Post

पुलवामा हमले में शहीद तीन जवानों की विधवाएं नहीं चाहतीं जीना, राज्यपाल से मांगी मरने की इजाजत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 05 फरवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 2019 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के तीन जवानों की विधवाओं ने राजस्थान सरकार पर उनसे किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र से अपनी जीवन लीला […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब