दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मेलबर्न 29 दिसंबर 2023। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मेलबर्न में खेले गए रोमांचक टेस्ट मैच में 79 रन से हरा दिया। पाकिस्तान को 317 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम चौथे दिन 237 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कभी संभलने का मौका नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम को 54 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 262 रन पर सिमटी थी और इस तरह पाकिस्तान पर उनकी कुल बढ़त 316 रन की हुई थी। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले पर्थ में खेले गए शुरुआती टेस्ट में कंगारुओं ने 360 रन से जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट समेत कुल 10 विकेट लिए।

पाकिस्तान की दूसरी पारी

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही थी। अब्दुल्ला शफीक चार रन और इमाम उल हक 12 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान शान मसूद ने बाबर आजम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। मसूद ने 71 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली। वहीं, बाबर आजम 79 गेंद में चार चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। बाबर के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई।

सऊद शकील 24 रन, मोहम्मद रिजवान 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आगा सलमान ने अर्धशतक लगाकर कुछ समय तक पाकिस्तान की उम्मीदों को जरूर जिंदा रखा, लेकिन हार को नहीं टाल सके। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी निपटा दिया। आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी और मीर हमजा खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस पांच विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को चार विकेट मिले। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 75 रन जोड़कर बाकी बचे चार विकेट भी गंवा दिए। स्टार्क ने नौ रन, कमिंस ने 16 रन, लियोन ने 11 रन बनाए। वहीं, एलेक्स कैरी 53 रन बनाकर आउट हुए। हेजलवुड एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 16 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल सके।

वहीं, डेविड वॉर्नर छह रन और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी निभाई। मार्श ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। वह शतक से चूक गए और 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ 176 गेंद में तीन चौके की मदद से 50 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से मीर हमजा और शाहीन अफरीदी ने चार-चार विकेट लिए, जबकि आमिर जमाल को दो विकेट मिले।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने पत्नी के साथ किये कुल देवता के दर्शन, सीएम ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 29 दिसंबर 2023। जशपुर के तुर्री गांव पहुंचकर सीएम विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी के साथ कुल देवता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री साय ने कुलदेवता की विधि विधान से पूजा की और प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप