हमास के आतंकियों ने जिस महिला को नग्न कर घुमाया, वह गाजा में मिली मृत; परिवार का छलका दर्द

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

तेल अवीव 31 अक्टूबर 2023। जर्मन-इस्राइली लड़की शानी लौक को बीती 7 अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था। इसके बाद शानी लौक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें हमास के आतंकी शानी लौक की गाजा पट्टी में नग्न परेड कराते दिखे। अब खबर आई है कि इस्राइली सेना ने गाजा से शानी लौक का शव बरामद किया है। इस्राइल की सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। 

म्यूजिक फेस्टिवल से हमास के आतंकियों ने किया था अगवा
शानी लौक की बहन अदि लौक ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर शानी की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि 23 वर्षीय शानी बीती 7 अक्तूबर को गाजा सीमा के नजदीक आयोजित हुए सुपरनोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई थी। उसी दौरान हमास के आतंकियों ने म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला कर दिया और कई इस्राइलियों को बंधक बना लिया। शानी भी बंधक बनाए गए लोगों में शामिल थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हमास के आतंकी एक नग्न लड़की को गाजा पट्टी के इलाके में गाड़ी में लिटाकर परेड कराते दिखे। इस दौरान शानी बेहोश थी। शानी के टैटू और बालों की मदद से शानी की पहचान हुई। इसके बाद शानी की मां रिकार्डा लौक ने जर्मनी और इस्राइली सरकार से उनकी बेटी को बचाने की अपील करते हुए वीडियो भी जारी किया था।

इस्राइल सरकार बोली- हमारा दिल टूट गया
अब इस्राइली सेना ने गाजा से शानी का शव बरामद किया है। इस्राइल सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘शानी का शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान कर ली गई है। शानी को हमास के आतंकियों द्वारा म्यूजिक फेस्टिवल से अगवा किया गया और प्रताड़ित कर गाजा में परेड कराई गई। यह भयावह है। हमारा दिल टूट गया है।’ जर्मन मीडिया के अनुसार, जब हमास के आतंकियों ने शानी को अगवा किया तो उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद हमास के आतंकी उसे गाजा ले गए और वहां उसे प्रताड़ित किया गया।

बता दें कि हमास के आतंकियों ने बीती 7 अक्तूबर को इस्राइल की सीमा में घुसकर 1400 इस्राइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर बम बरसा रही है। इस्राइल के हमले में अब तक गाजा पट्टी में 8 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अपने अगवा नागरिकों को छुड़ाने के लिए इस्राइल की सेना ने अब गाजा पट्टी में जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है।  

Leave a Reply

Next Post

भाजपा में शामिल हुए सामरी विधायक चिंतामणि महाराज; ओम माथुर ने कराया पार्टी में प्रवेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 31 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। आज फिर कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। सरगुजा संभाग के सामरी के विधायक चिंतामणि महाराज ने आज बीजेपी में प्रवेश कर लिया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय