पांच साल बाद घर वापसी: कोरबा में 101 परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म, धर्मसेना का है ये मुख्य उद्देश्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 25 दिसंबर 2023। धर्मसेना की ओर से कटघोरा के संस्कृतिक भवन में रविवार को धर्मांतरण कर चुके परिवारों की घर वापसी कार्यक्रम रखा गया। यहां समाज प्रमुख का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में गए 101 परिवारों की घर वापसी कराई गई और ये सभी वापस सनातन धर्म में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी परिवार के पैर पखारे और उन्हें तिलक लगाकर घर वापसी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिंदुत्व किसी जाति का नहीं राष्ट्रीयता का प्रतीक है, इतिहास गवाह है। 

आगे कहा कि जहां हिंदू घटा है देश बंटा है। इसीलिए हिंदू बचाना मंदिर बनाने से भी बड़ा कार्य है। क्योंकि हिंदू ही मंदिर बनाएगा मंदिर हिंदू नहीं। सम्मेलन में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं ये धर्मांतरण का घिनौना कार्य बंद कर दो अन्यथा इसका दूरगामी परिणाम विचारणीय होगा। धर्म सेवा के प्रदेश संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन का सिलसिला जारी था। जिस पर हिंदू संगठन के द्वारा अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 सालों में धर्म परिवर्तन हुए। 

सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा शासन काल में धर्म परिवर्तन पर बिल्कुल अंकुश लगाया जाएगा। आज इस कार्यक्रम में जो भी हिंदू भाई शामिल हुए और घर वापसी हुई है। उनका स्वागत है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में धर्म सेना के कार्यकर्ता और प्रमुख लोग शामिल थे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सभी हिंदुओं ने संकल्प लिया।

Leave a Reply

Next Post

क्रिसमस के मौके पर रांची के चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम हेमंत सोरेन ने दी लोगों को बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 25 दिसंबर 2023। झारखंड में सोमवार को क्रिसमस के मौके पर लोग शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के लिए चर्च में एकत्रित हुए। ये सभी एकसाथ कैरोल गाए और क्रिसमस की बधाई भी दी। रविवार की आधी रात को राजधानी रांची में हजारों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण