रियान पराग का तूफानी शतक, लगाए 11 छक्के; यूसुफ पठान का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। देवधर ट्रॉफी में असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने शुक्रवार (28 जुलाई) को तूफानी पारी खेली। उन्होंने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 84 गेंद पर शतक जड़ दिया। पराग ने 102 गेंद की पारी में 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और 11 छक्के लगाए। पराग ने पुडुचेरी में खेले गए इस मुकाबले में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रियान पराग देवधर ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया। पठान ने 2010 में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ नौ छक्के लगाए थे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने इंडिया बी के लिए इंडिया सी के खिलाफ 2018 में आठ छक्के उड़ाए थे।

पराग और कुशर्ग ने तोड़ा पाकिस्तानी रिकॉर्ड
पराग ने सिर्फ एक ही रिकॉर्ड अपने नाम नहीं किया, बल्कि उन्होंने कुमार कुशर्ग के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी की। यह लिस्ट ए इतिहास में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। पराग और कुशर्ग ने मिलकर पाकिस्तान के आदिल अमीन और मोहम्मद हारिस का रिकॉर्ड तोड़ा। अमीन और हारिस ने 2021 में खैबर पख्तूनख्वा के लिए 227 रन की साझेदारी की थी।

57 रन पर गिर गए थे पांच विकेट
ईस्ट जोन के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 57 रन पर टीम के पांच विकेट गिर गए। अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 10, उत्कर्ष सिंह 11, विराट सिंह दो, सुभ्रांशु सेनापति 13 और कप्तान सौरभ तिवारी 16 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रियान पराग ने कुशर्ग के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने ईस्ट जोन को 300 रन के पार पहुंचाया। कुशर्ग शतक से चूक गए। वह 87 गेंद पर 98 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

प्रभास का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने अभिनेता के पेज से शेयर किए वायरल वीडियोज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास  की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप