पीएम मोदी बोले- दुनिया के देश जहां पिछड़ गए, वहीं भारत आगे बढ़ रहा है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 11 सितम्बर 2021। सरदार धाम के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के बारडोली सत्याग्रह को याद किया। मोदी ने ज्ञान व कौशल का महत्व बताते हुए कहा इससे आजीविका के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती है। पीएम मोदी ने कहा आज 9/11 है, एक ऐसी तारीख जिसे दुनिया के इतिहास में मानवता पर हमले के रूप में याद किया जाता है… लेकिन उसी तारीख ने हमें मानवीय मूल्यों के बारे में भी सिखाया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा नेशनल एप्रेंटिशिप स्कीम से युवाओं का कौशल विकास बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इससे बाजार में कुशल लोगों की मांग होगी युवाओं को ग्लोबल वर्ल्ड के लिए तैयार करें। गुजरात के लोगों में एंटरप्रेन्योरशिप का जन्मजात गुण होता है। सरदारधाम युवाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए भरपूर प्रयास करता है। वाइब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन इस प्रयास को आगे बढ़ाएगा। गुजरात का हुनर प्रदेश व देश में ही नहीं कोई दुनिया में पहचाना जाने लगा है। गुजरात का युवा कहीं पर भी रहे देश हित उसकी प्राथमिकता होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद के सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ सरदारधाम के दानदाता और ट्रस्टी भी मौजूद हैं। पाटीदार समाज द्वारा विकसित काम्प्लेक्स ऐसे सभी छात्रों को उचित दर पर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा प्रदान करेगा। यहां बेहतर नौकरी के इच्‍छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी।सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।

सरदारधाम की खासियत

वैष्णोदेवी सर्कल के करीब अहमदाबाद-गांधीनगर सीमा क्षेत्र में स्थित 11,672 वर्ग फुट के क्षेत्र में निर्मित सरदारधाम भवन के पहले चरण का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इस भवन का निर्माण विश्व पाटीदार समाज (वीपीएस) ने देश के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास पर ध्यान देते हुए किया था। यहां 1,600 छात्रों व उम्मीदवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी जिसमें 1,000 कंप्यूटर सिस्टम, व्यायामशाला और स्वास्थ्य देखभाल यूनिट, सभागार, मल्टीपरपज हाल, लाइब्रेरी, उच्‍च तकनीक की सुविधाओं वाली कक्षाएं, इनडोर खेल और अन्य सुविधाएं हैं। 50 लग्‍जरी रूम के साथ ही व्यापार और राजनीतिक समूह के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्‍ध करवायी जाएगी। सरदारधाम परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये की लागत से अब यहां 2,000 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली और रोहित शर्मा को दिग्गज की सलाह, जैसे सचिन और गांगुली की जोड़ी ने किया करें वो काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के दो सुपर स्टार कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा को अहम सलाह दी है। कपिल ने पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का उदाहरण देते हुए उन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण