पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंगराव गायकवाड़ ने भाजपा से दिया इस्तीफा,पार्टी में उपेक्षा से नाराज थे गायकवाड़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

औरंगाबाद 17 नवंबर 2020। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। उत्तर महाराष्ट्र के कद्दावर नेता एकनाथराव खडसे के बीजेपी छोड़ने के बाद एक और दूसरे बड़े नेता जयसिंह राव गायकवाड पाटील ने भी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शुरुआती दौर में जयसिंह राव ने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के साथ मिलकर मराठवाड़ा में बीजेपी को मजबूत बनाने का काम किया था।

जयसिंह गायकवाड बीड से तीन बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में बतौर राज्यमंत्री (शिक्षा मंत्री) काम किया है। जयसिंह गायकवाड़ को केंद्र और राज्य में राज्य मंत्री के रूप में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं।

पार्टी में उपेक्षा से नाराज थे गायकवाड़

बताया जा रहा है कि जयसिंह गायकवाड़ पाटिल बीजेपी में अपनी उपेक्षा से परेशान थे और काफी दिनों से नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया। एकनाथ खड़से के पार्टी छोड़ने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि और भी कई नेता पार्टी से बाहर जा सकते है।

हालांकि जयसिंह राव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन सूत्रों के अनुसार वह भी एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को सौंप भेज दिया है।

कुछ दिन पहले छोड़ी थी एकनाथ खडसे ने पार्टी

कभी भारतीय जनता पार्टी नेता रहे एकनाथ खडसे ने भी बीजेपी की उपेक्षा से परेशान होकर पार्टी छोड़ दी थी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। एनसीपी में शामिल होने के दौरान एकनाथ खडसे ने शरद पवार से यह वादा भी किया था कि वह अपनी पूरी ताकत एनसीपी को उत्तर महाराष्ट्र में बढ़ाने के लिए लगाएंगे।

इसके अलावा वह कई बड़े नेताओं को भी धीरे-धीरे पार्टी में शामिल करवाएंगे। खडसे इस काम में काफी शिद्दत से जुटे हुए हैं और काफी लोग बीजेपी छोड़कर एनसीपी में शामिल होना शुरू हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

5 साल में इतना बदल गईं बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी', फोटोज देखकर चौंक गए फैन्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। दरअसल, हर्षाली ने दिवाली पर अपनी फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैन्स हर्षाली की फोटोज देखकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप