नक्सलियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला पकड़ा, नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से हैं जुड़े

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 10 जून 2025। नारायणपुर थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद तथा अन्य सामान सप्लाई करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबिर ने बताया। सूचना के आधार पर नारायणपुर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके एक संदेही व्यक्ति को नारायणपुर–कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम प्रकाश सोनी 27 वर्ष निवासी बख़रूपारा नारायणपुर का होना बताया है। संदेही के कब्जे से एक स्कूटी में रखे कॉर्डेक्स वायर लगभग 3 मीटर, बिजली तार, स्कैनर( वॉकी टॉकी), 20 नग राउंड, 3 नग डेटोनेटर बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों को सप्लाई देने के लिए रखा होना बताया। 

मामले में  में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना नारायणपुर में धारा- 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा इस मामले में आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई और थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई, पूछताछ में आरोपी प्रकाश सोनी ने बताया कि विगत चार पांच वर्षों से वह लगातार नक्सलियों के संपर्क में रहा है और नक्सलियों को भारी मात्रा में बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व नक्सली सामग्री अवैध रूप से खरीदकर नारायणपुर में लाकर नक्सलियों को देना स्वीकार किया।

मामले में कई नक्सलियों के साथ अन्य आरोपियों के नाम का ख़ुलासा भी किया गया है। आरोपी के द्वारा नक्सलियों को हथियार के कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री सप्लाई करने में सहयोग करने वाले कई और लोगों के नामों का खुलासा किया गया है, जिनकी तलाश और नेटवर्क से जुड़े, अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस अन्य संभावित लिंक और सहयोगियों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। आरोपियों द्वारा शहरी क्षेत्र में रहकर आम जनता, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सली संगठन को भारी मात्रा में बंदूक के गोली, विस्फोटक सामग्री व नक्सली सामग्री सप्लाई करने के जुर्म में आरोपी प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म का टाइटल बदला

शेयर करेपब्लिक डिमांड पर अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ की जगह होगी ‘द बंगाल फाइल्स’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 11 जून 2025। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के साथ तैयार हैं, जिसे अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ नाम से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप