डबरी निर्माण से रबिया को मिला रोजगार का जरिया

शेयर करे

मछली पालन से हो रही अच्छी आय, बंजर जमीन पर फैली हरियाली

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 16 अप्रैल 2023। मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। मनरेगा के अंतर्गत पंचायत स्तर पर डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कई कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।
        जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुडू निवासी रबिया ऐसी ही हितग्राही हैं, जिनके बाड़ी में मनरेगा के तहत डबरी निर्माण होने से उनकी जिंदगी बदल गई। रबिया बताती हैं कि उनके परिवार की कृषि भूमि अनुपजाऊ होने के कारण किसी भी प्रकार की खेती नही कर पाते थे। इससे उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मनरेगा योजना के तहत उनके बाड़ी में डबरी निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ। डबरी के निर्माण से उनके जीवन में काफी बदलाव आया। उन्होंने डबरी में मछली पालन का कार्य शुरू किया और यह उनके परिवार का आय का जरिया बन गया। आज उनका पूरा परिवार मछली पालन के कार्य मे लगे हुये हैं। इस कार्य से उन्हें 15 से 20 हजार सालाना आय हो रही है। डबरी के निर्माण से उनकी बंजर भूमि भी उपजाऊ हो रही है। जमीन के उपजाऊ होने से खेती का कार्य भी शुरू कर दिया है, जिससे अच्छी फसल प्राप्त हो रही है। इस तरह डबरी निर्माण से उन्हें दोहरा फायदा हो रहा है। एक तरफ मछली पालन से अच्छी आमदनी हो रही है और साथ ही उनकी बंजर जमीन को नया जीवनदान मिल गया है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफ़ी सुधार आया है। अब वे और उनका परिवार बेहतर ढंग से जीवन-यापन कर रहे हैं। रबिया और उनका परिवार मनरेगा से उनके जीवन में आई खुशहाली के लिये शासन को धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

डॉ. राजेन्द्र संजय लिखित पुस्तक 'भोजपुरी फिल्मों का इतिहास' का विमोचन सम्पन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 अप्रैल 2023। हाल ही में लेखक व फिल्म निर्देशक डॉ राजेन्द्र संजय द्वारा लिखित पुस्तक ‘भोजपुरी फिल्मों का इतिहास’ का विमोचन अंधेरी पश्चिम स्थित एक सभागृह में सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर फिल्म जगत के लोगों सहित साहित्य व पत्रकारिता से जुड़े लोगों की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी