अमेरिकी सिनेटर संग बैठक करेंगे जेलेंस्की, रूस दाग रहा मिसाइल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कीव 05 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। रूस की सेना ने कई शहरों को घेर रखा है और खेरसन समेत कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को रूस ने जपोरिजिया में परमाणणु संयंत्र पर भी हमला कर दिया। अब इसका नियंत्रण रूस के पास है। यहीं से यूक्रेन को बड़ी मात्रा में ऊर्जा सप्लाई होती था। हमले में कई लोगों की जान भी चली गई। उधर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस के खिलाफ जांच कराने के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने पर राय जानने के लिए वोटिंग कराई गई जिसमें भारत और चीन ने दूरी बना ली। इससे पहले भी भारत ने इस संबंध में कोई वोट नहीं किया है। वहीं रूस ने कथित ‘फेकन्यूज’ को लेकर नया कानून बनाया है जिसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यूएस के सांसदों से बात करेंगे जेलेंस्की

आज शाम 4.30 पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिकी डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों के साथ बैठक करने वाले हैं। यह बैठक वर्चुअल होगी। इसमें जेलेंस्की संबोधित करेंगे। रूस लगातार हमला तेज कर रहा है। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह में ही रूस ने यूक्रेन पर 500 मिसाइलें दागी हैं। 

यूक्रेन की मदद करेगी सैमसंग

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद न केवल कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं बल्कि कई कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाए हैं। यूट्यूब, ऐपल के बाद अब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी रूस के खिलाफ उतरी है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने यूक्रेन की मदद के लिए 60 लाख डॉलर सीधे दान करने का फैसला किया है। इसके अलावा 10 लाख डॉलर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भी मानवीय सहायता के रूप में भेजे जाएंगे।

NATO पर बरसे जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की उस अपील को नाटो ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की थी। मांग खारिज होने के बाद शनिवार को राष्ट्रपति जेलेंस्की नाटो पर खूब बरसे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि पश्चिम का सैन्य गठबंधन यूक्रेन में होने वाली मौतों और विनाश के लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नाटो की कमजोरी और एकता की कमी मास्को के हाथों को पूरी तरह से खोल देगी। रूस हवाई हमले तेज कर देगा।

रूस ने यूट्यूब को भी किया बैन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने फेसबुक और ट्विटर के साथ-साथ यूट्यूब को भी को बैन कर दिया है। इसके लिए एक बिल पर हस्ताक्षर किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया दिग्गजों के खिलाफ कदम से पहले बीबीसी, अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित वॉयस ऑफ अमेरिका और रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी, जर्मन प्रसारक डॉयचे वेले और लातविया स्थित वेबसाइट मेडुजा को भी ब्लॉक कर दिया गया था।

माइक्रोसॉफ्ट रोकेगा रूस में नए उत्पादों की बिक्री

माइक्रोसॉफ्ट रूस में अपने कंपनी उत्पादों और सेवाओं की सभी नई बिक्री को निलंबित करेगा। इससे पहले एपल अपने सभी उत्पादों को रूस में बैन कर चुका है।

इस हफ्ते के अंत में रूस के साथ तीसरे दौर की वार्ता की योजना बना रहा है यूक्रेन

यूक्रेन इस हफ्ते के अंत में रूस के आक्रमण से शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता आयोजित करने की योजना बना रहा है। कीव के वार्ताकारों में से एक ने कहा कि तीसरा चरण कल या उससे अगले दिन हो सकता है, हम लगातार रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

परमाणु हथियारों के उपयोग के लिए उकसाने की कोशिश को रोकना हमारा लक्ष्य : रूस

रूस ने कहा कि हमारा लक्ष्य यूक्रेनी राष्ट्रवादियों और अन्य आतंकवादी ताकतों को परमाणु हथियारों के उपयोग के लिए उकसाने की कोशिश करने के लिए मौजूदा स्थिति का लाभ उठाने से रोकना है। हमारा लक्ष्य स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यूक्रेन और यूरोपीय उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में रुकावट को रोकना भी है। यूएन में रूस ने कहा कि वर्तमान में जापोरिज्जिया एनपीपी और आस-पास के क्षेत्र में रूसी सैनिकों द्वारा पहरा दिया जा रहा है… 4 मार्च की रात को, जापोरिज्जिया एनपीपी के निकटवर्ती क्षेत्र में एक यूक्रेनी हमलावर समूह ने एक रूसी मोबाइल गश्ती पर हमला किया था… रूसी गश्ती दल ने आग लगा दी और उसे दबा दिया। रूस ने कहा कि गश्ती दल जैसे ही जा रहे थे, यूक्रेनी हमलावर समूह ने प्रशिक्षण सुविधा में आग लगा दी, जो कि जापोरिज्ज्या एनपीपी के क्षेत्र में स्थित नहीं है। फायर ब्रिगेड ने परिसर में लगी आग पर काबू पाया… रेडियोधर्मी सामग्री के निकलने का कोई खतरा नहीं है।

यूक्रेन से निकाले गए 11000 भारतीय

यूक्रेन से अब तक 11000 से अधिक भारतीय निकाले जा चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के द्वारा सरकार अपने लोगों को भारत वापस ला रही है। इसमें एयर इंडिया, स्पाइसजेट और भारतीय वायुसेना भरपूर मदद कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कब खत्म होगी जंग? सोमवार को ICJ में आमने-सामने होंगे यूक्रेन और रूस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कीव 05 फरवरी 2022। मॉस्को को सैन्य अभियानों को निलंबित करने का आदेश देने के लिए कीव द्वारा मांगे गए आपातकालीन उपायों पर सुनवाई में यूक्रेन और रूस सोमवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आमने-सामने होंगे। वहीं रूस की कानूनी टीम के एक प्रमुख वकील एलेन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप