सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं कशिका कपूर

admin
शेयर करे

आवारा कुत्तों के समर्थन में उतरीं कशिका कपूर 

सिर्फ अभिनेत्री नहीं, पशु प्रेम की मिसाल हैं कशिका कपूर 

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 मई 2026। ग्लैमर की चमक-दमक से भरी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपने काम और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री कशिका कपूर ने एक बेहद संवेदनशील और मानवीय मुद्दे पर अपनी मजबूत आवाज उठाकर लोगों का दिल जीत लिया है। जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों के प्रति अपने गहरे प्रेम के लिए पहचानी जाने वाली काशिका इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी अनदेखी को लेकर बेहद भावुक हैं। एक सच्ची डॉग लवर के तौर पर काशिका का मानना है कि आवारा कुत्तों को भी उतना ही प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए जितना किसी पालतू जानवर को मिलता है। हाल ही में बढ़ती पशु क्रूरता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से इंसानियत और संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। काशिका ने कहा कि “आवारा कुत्ते खतरा नहीं, बल्कि प्यार और देखभाल के भूखे मासूम जीव हैं। थोड़ी-सी दया उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है।”

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री घायल कुत्तों की मदद करने और लोकल फीडर्स को सपोर्ट करने में भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी संवेदनशील सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। काशिका कपूर की यह पहल समाज को यह याद दिलाती है कि असली इंसानियत बेजुबानों के प्रति करुणा और दया दिखाने में ही है।

Leave a Reply

Next Post

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

शेयर करे“जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंजा मुंबई, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ ने दर्शकों को किया भावविभोर (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 मई 2026। आज के दौर में जहां फिल्मों की चमक अक्सर पहले वीकेंड तक सीमित रह जाती है, वहीं ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द […]

You May Like

मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा