मासूस पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत नाजुक, परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मनेंद्रगढ़ 24 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में तेंदुआ ने मासूम बालक पर हमला कर दिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनकपुर में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी होने पर विधायक गुलाब कमरो ने वन मण्डल अधिकारी से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मामला जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल कुंवारपुर के छपराटोला का है। यहां आठ वर्षीय मासूम बालक के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया। मासूम अपनी दादी, बहन और मां के साथ अपने घर के बाहर बैठा था। बच्चे की मां फुलमतिया ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करने लगी, इसी समय आदमखोर तेंदुआ आया और अचानक मासूम पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन को पकड़ पकड़ कर जंगल की तरफ भागने लगा। घर के बाहर की दीवार ऊंची होने के कारण वह छलांग नहीं लगा सका। ग्रामीणों ने देखा तो चिल्लाते हुए तेंदुआ की तरफ दौड़े। इस पर बालक को छोड़ कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 

बच्चे का गंभीर हालत में सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। बच्चे के गले में गंभीर चोंटे आई हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना इस क्षेत्र में दूसरी बार हुई है। इससे पहले भी तेंदुआ ने जंगल में एक महिला पर हमला करके घायल कर दिय़ा था। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई थी। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी राम सागर गुप्ता ने सीएचसली पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोगों को रात में जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी थी। इसके लिए क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई थी। बताया कि घायल के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई है। विधायक गुलाब कमरों के निर्देशन में स्थानीय कांग्रेसी नेता सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मासूम के इलाज के बारे में डॉक्टरों से चर्चा की।

Leave a Reply

Next Post

चक दे इंडिया के नारे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाई हाकी विश्वकप की ट्राफी

शेयर करेभारत को विश्व विजेता बनने के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 24 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं है । हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ