देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, कल आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय के बादल छंट गए हैं। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक में बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक में भी देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे। फडणवीस 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए राज्य की जनता का भी आभार जताया।

तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस

महाराष्ट्र भाजपा के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि महायुति गठबंधन के नेता बुधवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कल मुंबई के आजाद मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएम के साथ ही दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। ऐसी चर्चाएं हैं कि एनसीपी नेता अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

चुनाव नतीजों के बाद से ही सीएम के नाम पर बना हुआ था संशय

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी हो गए थे, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी सीएम के नाम का एलान नहीं किया गया था। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते चर्चा थी कि भाजपा का ही सीएम बनेगा, लेकिन इसे लेकर गठबंधन में कुछ मतभेद रहे। हालांकि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि उन्हें भाजपा नेतृत्व का फैसला मंजूर होगा, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि राज्य की जनता उन्हें मुख्यमंत्री चाहती है। दिल्ली में अमित शाह के मुलाकात के बाद जिस तरह से अचानक से एकनाथ शिंदे सतारा स्थित अपने गांव गए थे, उसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि अब संशय के बादल छंट गए हैं और फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और उनके सीएम बनने की राह भी साफ हो गई है। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में हथियारों के जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार, दो हजार से अधिक जवान तैनात; इंटरनेट पर रोक बढ़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 04 दिसंबर 2024। मणिपुर सरकार ने मंगलवार को राज्य के नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध 5 दिसंबर तक बढ़ा दिया। मणिपुर और असम में क्रमशः जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद राज्य में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग