चंपई सोरेन के भाजपा में आने की अटकलों पर पार्टी की प्रतिक्रिया, कहा- सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 17 अगस्त 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत पार्टी के कई विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि चंपई सोरेन एक अच्छे सीएम रह चुके हैं, लेकिन उन्हें जिस तरह से पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अपनी राय देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा, “मैंने ऐसा केवल रिपोर्ट में ही देखा है। मेरे पास कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है। वह एक अच्छे सीएम के तौर पर मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बड़ी शख्सियत है। 3.5 करोड़ झारखंड के लोग उनके काम से खुश थे। उन्हें जिस तरह पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे इंसान को सीएम के पद से हटा दिया गया। उनकी गलती क्या था?”

हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे चंपई सोरेन
बताया जा रहा कि हाल ही में झामुमो से निकाले गए विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी भाजपा के संपर्क में हैं। झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि चंपई सोरेन राज्य के सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दो दौर की बातचीत हुई है। चंपई इस समय दिल्ली में हैं। उनकी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात के बाद चंपई झामुमो के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने से पहले हेमंत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद चंपई ने हेमंत की ताजपोशी के लिए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बदले चंपई को हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

आज से शुरू हो रहे एमएलए ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बहिष्कार का एलान; विपक्ष बोला- विधानसभा की गरिमा कम हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 अगस्त 2024। ओडिशा में आज से नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुरू होने वाले दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विपक्ष ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने आरोप लगया है कि इस कार्यक्रम के कारण ओडिशा विधानसभा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण