ड्रग्स केस में भारती सिंह और हर्ष पर भड़के राजू श्रीवास्तव, बोले- क्या नशे के बिना कॉमिडी नहीं होती?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

क्या बिना ड्रग्स के कॉमेडी नहीं हो पाती

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

एनसीबी ने ड्रग्स केस में छापेमारी के बाद शनिवार को पॉप्युलर कमीडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से एनसीबी को गांजा बरामद हुआ था। भारती सिंह का ड्रग्स केस में नाम आने और उनके घर से गांजा की बरादमगी पर पॉप्युलर कमीडियन राजू श्रीवास्तव का बयान आया है।

राजू श्रीवास्तव ने भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी पर तो हैरानी जताई ही, लेकिन बड़ा झटका उन्हें यह जानकर लगा कि उनके घर से एनसीबी को गांजा भी बरामद हुआ है। उन्होंने आज तक के साथ बातचीत में कहा कि उनके लिए बहुत ही शॉकिंग है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर आर्टिस्ट इस तरह की हरकतें क्यों कर रहे हैं।

भारती और हर्ष को लेकर यह बोले राजू श्रीवास्तव

राजू बोले, ‘पहले मुझे लगा था कि हो सकता है किसी ने जांच को भटकाने के लिए भारती और हर्ष का नाम ले लिया होगा। लेकिन अब पता चल रहा है कि उन लोगों ने तो इस बात को स्वीकार कर लिया है। उनके यहां से गांजा भी बरामद हुआ है।’

भड़के राजू बोले- क्या जरूरत थी यह करने की? नशे के बिना कॉमिडी नहीं होती?

राजू श्रीवास्तव ने भारती और हर्ष पर जमकर गुस्सा भी निकाला। वह भारती के साथ काफी काम भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आखिर यह सब करने की जरूरत क्या है। क्या बिना नशे या ड्रग्स के कॉमिडी नहीं होती। वह बोले, ‘मैं भारती और हर्ष की शादी में भी रहा। डांस हो रहा था और कॉमिडी भी हो रही थी।’ राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस बात का ताज्जुब हो रहा था कि आखिर दोनों कैसे इतनी कॉमिडी कर पा रहे थे और रात-रात भर डांस कर रहे थे। लेकिन अब जब सच सामने आया तो उन्हें मालूम हुआ कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा था।

मेडिकल के लिए ले जाए गए भारती और हर्ष

बता दें कि अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है, जिसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। एनसीबी ने भारती के घर के अलावा प्रॉडक्शन हाउस पर भी छापा मारा था और दोनों जगह से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। भारती और हर्ष ने इसके इस्तेमाल की बात भी स्वीकार की। फिलहाल दोनों से बातचीत चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश के विन्‍ध्‍य क्षेत्र को 5,555 करोड़ की पेयजल परियोजनाओं की सौगात, हजारों गांव में पहुंचेगा पानी

शेयर करेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया उद्घाटन मिर्जापुर में 2,343 करोड़ की लागत से 09 ग्रामीण पेयजल योजना सोनभद्र में 3,212 करोड़ की लागत से 14 ग्रामीण पाइप योजना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 22 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनभद्र और मिर्जापुर के लिए 23 […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू