बालोद में खूनी मुर्गा पार्टी: घर में चल रहा था जश्न…फिर हो गई बहस, बेटे पर कर दिए ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 24 नवंबर 2025। बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के धोबनी (अ) गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां धान मिजाई का काम पूरा होने के अवसर पर रखी गई मुर्गा पार्टी खूनी विवाद में बदल गई। जहां कलयुगी पिता ने मामूली कहासुनी पर अपने ही पुत्र पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुमन लाल दुग्गा के घर पर धान की मिजाई का काम खत्म हुआ था, जिसकी खुशी में परिवार के लोग मुर्गा पार्टी कर रहे थे। जश्न का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जब पिता सुमन लाल और पुत्र कोमल दुग्गा के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना भयंकर हो गया कि आगबबूला हुए पिता सुमन लाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सीधे अपने बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।

गर्दन और हाथ पर गंभीर जख्म
पिता के इस अचानक और घातक वार से कोमल दुग्गा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गर्दन और हाथ पर गंभीर जख्म आए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बेटे को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी पिता सलाखों के पीछे
मामले की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता सुमन लाल दुग्गा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। डौंडी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी कम करने के लिए रकबा कटौती कर रही है सरकार

शेयर करेनहीं खरीदा जा रहा है किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 नवंबर 2025। धान खरीदी में रकबा कटौती को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है छत्तीसगढ़ के किसान डिजिटल कॉर्प सर्वे और गिरदावली के बोगस आंकड़ों […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी