लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर एफआईआर; 11 गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 15 मई 2026। भोपाल में 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पीटने और हंगामा करने के बाद उन्मादी भाषण देने के आरोप में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसके बावजूद भीड़ जुटाना, हंगामा करना, रैली-प्रदर्शन करना और ऐसे बयान देना, जिससे शहर की शांति भंग होने की आशंका हो, कानून का उल्लंघन है। पुलिस के अनुसार, चंद्रशेखर तिवारी ने ऐसा बयान दिया था जिससे शहर का माहौल खराब हो सकता था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।

11 गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
10 मई की रात होटल में युवक की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विरोध प्रदर्शन के बाद दूसरी कार्रवाई
इस घटना के विरोध में मंगलवार रात पुराने शहर के इकबाल मैदान के पास बड़ी संख्या में एक समुदाय विशेष के युवक एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बिना अनुमति भारी संख्या में जुटने के मामले में कोतवाली और अन्य थाना पुलिस ने 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में भी सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के आधार पर की जा रही है।

टीटी नगर थाने में दर्ज हुई FIR
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में दर्ज FIR में कहा गया है कि गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में धर्म विशेष के युवक से जुड़ी घटना के बाद तिवारी ने शहर काजी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। पुलिस का आरोप है कि उनके बयान में वैमनस्यता बढ़ाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे शहर की फिजा खराब होने की आशंका उत्पन्न हुई।

Leave a Reply

Next Post

'हम हिंदुओं के नहीं बल्कि हिंदुत्व के खिलाफ', सनातन धर्म पर उदयनिधि की टिप्पणी पर बोले मंत्री आधव अर्जुन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर ‘सनातन धर्म’ को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) के महासचिव और तमिलनाडु सरकार में मंत्री आधव अर्जुन ने डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला