कोरबा में सड़क हादसों का तांडव: 24 घंटे में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान गई, चार घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सड़क सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना मंगलवार को हुई। जानकारी के अनुसार बहरुराम रात्रे बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के निवासी थे। वह बहरुराम अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से जा रहे थे। कचन्दा नाला के पास पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना कटघोरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और घायल महिला भी उसी के साथ काम करती थी। दोनों एक्टिवा पर सवार होकर बाकी मोगरा जा रहे थे, तभी बाईपास के पास पीछे से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बुधवार को तीसरी बड़ी घटना उस वक्त सामने आई, जब कोरबा-छुरी मार्ग पर एक कार गहरे नाले में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नाले में गिर गया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचएआई द्वारा सड़क पर कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे इस मार्ग पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और नाले से कार को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

कौन है खुशी मुखर्जी का सीक्रेट फैन!

शेयर करेखुशी मुखर्जी के मिस्ट्री फैन की पहेली खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक? (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 अप्रैल 2026। चमकती रोशनी, कैमरों की नजर और लाखों चाहने वालों के बीच भी कभी-कभी एक अनजाना साया सबसे ज्यादा ध्यान खींच लेता है और इन दिनों ऐसा ही […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़