नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बासेल, 30 अक्टूबर 2026। नोवाक जोकोविच ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में हारने के कारण स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के करियर के 103 खिताब की बराबरी करने का मौका गंवा दिया। जोकोविच के पास फेडरर के गृहनगर बासेल में यह उपलब्धि हासिल करने का मौका था, लेकिन वह विश्व में 47वें नंबर के जर्मन खिलाड़ी जान-लेनार्ड स्ट्रफ से 6-7 (4), 7-5, 7-6 (5) से हार गए।

किसके नाम है सर्वाधिक एटीपी टूर खिताब 
रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम एकल चैंपियन जोकोविच ने इस महीने बीजिंग में अपना 102वां टूर खिताब जीता था। एटीपी टूर में सर्वाधिक 109 खिताब जीतने का रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम पर है। उनके बाद फेडरर और जोकोविच का नंबर आता है। शीर्ष वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन भी अपना आठवां करियर खिताब नहीं जीत पाएंगे। उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले विश्व में 222वीं रैंकिंग के स्विस खिलाड़ी जेरोम किम से 6-3, 6-7 (4), 7-6 (1) से हार का सामना करना पड़ा। किम का अगला मुकाबला जिरी लेहेका से होगा, जिन्होंने डेनियल अल्टमायर को 7-5, 6-4 से हराया। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को एक कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-6 (5) से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में फिल्स का सामना एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा, जिन्होंने डेनिस शापोवालोव पर 6-4, 6-3 से आसान जीत दर्ज की।  

Leave a Reply

Next Post

भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली

शेयर करेएयरपोर्ट पर जुटी भारी भीड़; फैंस ने घेरा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            ऑकलैंड, 30 अक्टूबर 2026। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली के ऑकलैंड पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद भारत के स्टार बल्लेबाज […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़