समर वेकेशन के बाद सोमवार से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, रोस्टर किया गया जारी…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 09 जून 2024। समर वेकेशन खत्म होने के बाद अब हाईकोर्ट में 10 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी. समर वेकेशन के बाद सुनवाई के लिए रोस्टर भी जारी किया गया. हाईकोर्ट में तीन डीविजन और 15 सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी, इनमें चार स्पेशल बेंच हैं। हाई कोर्ट लगातार चार सप्ताह तक अवकाश रहा. मई के तीसरे सप्ताह से समर वेकेशन शुरू हो गया था. इस दौरान हर सप्ताह अलग से वेकेशन जजों को अलग-अलग बेंच के तौर पर निर्धारित किया गया था. सोमवार और शुक्रवार को वेकेशन बेंच में जरूरी मामलों की सुनवाई की जाती थी।

चीफ जस्टिस के निर्देश पर इस बार सिंगल बेंच के अलावा डीविजन बेंच की व्यवस्था भी अवकाश में रखी गई थी. जरूरी मामलों के अनुसार उन्हें अलग-अलग बेंचों में सुनवाई के लिए निर्धारित किया जाता रहा. वेकेशन में भी कुछ महत्वपूर्ण मामलों में हाईकोर्ट ने निर्णय दिया जाता रहा।

हाईकोर्ट में सोमवार से शुरू हो रहे नियमित कामकाज शुरू हो रहा है. अबकी बार चीफ जस्टिस की फर्स्ट डीविजन बेंच समेत कुल तीन डीविजन बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू की जा रही है. इसके अलावा 15 सिंगल बेंचों में भी सुनवाई होगी. इनमें से पहली स्पेशल बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सुनवाई करेंगे, उनके अलावा तीन और स्पेशल बेंच भी रखी गई है।

Leave a Reply

Next Post

पूजा तोमर ने रचा इतिहास, UFC फाइट जीतने वाली पहली महिला बनी, डेब्यू में मचाया धमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 जून 2024। पूजा तोमर ने यूएफसी मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। वह अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। रविवार को अपने डेब्यू मैच में उन्होंने रेयान अमांडा डॉस सैंटोस को हराकर 30-27, 27-30, 29-28 के विभाजित […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान