हेमंत कैबिनेट ने 8900 शिक्षकों की बहाली पर लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट्स इनोवेशन योजना को भी मंजूरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 09 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 8 अप्रैल 2025 को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक और टंकण जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए नई भर्ती नियमावली 2025 को मंजूरी दी है। इसके अलावा, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैट टैक्स की दर में बदलाव को भी स्वीकृति दी गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से मिलने वाले क्लेम की अधिकतम राशि के बेहतर उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश बनाने की स्वीकृति दी गई है, जिससे अस्पतालों की सेवाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुधारा जा सके। वहीं, आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई के लिए अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था को आगे भी जारी रखने की अनुमति दे दी गई है।

दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत बनाए गए नए नियमों को राज्य में लागू करने की भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही, सरकार ने झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना को भी स्वीकृति प्रदान की है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। झारखंड में वैट की प्राप्ति बढ़ाने के मकसद से हाई स्पीड डीजल की थोक खरीद पर टैक्स की दर को संशोधित कर दिया गया है। अब यह दर 22 फीसदी या प्रति लीटर 12.50 रुपये की बजाय सीधी 15 फीसदी हो गई है। राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) से शहरों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मिलने वाले कर्ज को लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई और नियम-शर्तों को मंजूरी दी गई है। राज्य के सरकारी माध्यमिक और +2 विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने लगभग 8,900 पदों की बहाली और 1,373 माध्यमिक आचार्य पदों के सृजन का भी निर्णय लिया है।

पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों पर की गई अंतरिम कार्रवाई को भी मंत्रिपरिषद ने औपचारिक मंजूरी दी है। आयोग की रिपोर्ट और उस पर हुई कार्यवाही को विधानसभा में रखने की स्वीकृति भी दे दी गई है। अंत में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर भेजने और उससे संबंधित खर्च को भी हरी झंडी मिल गई है, जिससे झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सांकेतिक भाषाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आंदोलन – ‘द राइट साइन’ शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 10 अप्रैल 2025। भारत के सबसे बड़े लोकल लैंगवेज टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म साइनिंग हैंड्स फाउंडेशन, देश में बधिरों के लिए समर्पित सबसे बड़े न्यूज़ एवं एंटरटेनमेंट चैनल वंडरलैब तथा ल्युसिफर म्युज़िक ने मिलकर एक शानदार पहल – ‘द राइट साइन’ की घोषणा की है। यह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप