बिहार में धमाका: भागलपुर में सात लोगों की मौत से सनसनी, घर में बम बनाए जाने का शक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भागलपुर 04 मार्च 2022। बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में सात लोगों की मौत हो गई। धमाका गुरुवार रात हुआ। इसकी वजह से तीन मंजिला जमींदोज हो गया। आसपास के कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए जाते थे। यह भी कहा गया है कि पीड़ित परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है। धमाके की गूंज इतनी अधिक थी कि नींद में सोए लोग घरों से बाहर निकलने लगे। विक्रमशिला कॉलोनी, रामसर, उर्दू बाजार, बिजली चक मुहल्ले के बच्चे जग गए और घरों में रोने लग गए। बुजुर्ग और महिलाओं के चेहरों पर दहशत थी तो वहीं युवा धमाका की आवाज की तरफ तेजी से बढ़ने लगे। 10 मिनट के अंदर पहुंचे लोगों ने बारूद और भवन के मलबे के धुएं से इलाके को सना पाया। धुएं का गुबार जैसे-जैसे कम हुआ धमाके का असर सड़कों पर दिखने लगा। सामने के मकान के शीशे और शटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बदहवास लोग ग्रिल खोलकर निकलने लगे। चीख-चिल्लाहट के बीच स्थानीय लोग बचाने की कोशिश में जुट गए।काजवलीचक, रामसर, विक्रमशिला कॉलोनी, उर्दू बाजार, लहेरी टोला, ततारपुर चौक, डीएन सिंह रोड, स्टेशन चौक, लालकोठी के रहने वाले अधिकांश घरों के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे थे।

तातारपुर के अजहर अख्तर शकील ने कहा कि बेड पर सोने के लिए गया ही था कि धमाके की आवाज सुनायी दी। लगा घर के बगल में किसी ने धमाका किया है। जब आसपास के लोगों को भागते देखा तो पता चला कि काजवलीचक में धमाका हुआ है। लहेरी टोला के प्रीतम ने बताया कि वह घंटेभर पहले ही काजवलीचक की तरफ से घर आया था। इस धमाके ने पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है।

बारूद की गंध से लगा कि धमाका हुआ: लहेरी टोला के सुविज्ञ, तातारपुर के मो. शकील और विनय ने बताया कि धमाके के साथ-साथ बारूद की गंध भी आसपास के इलाके में तेजी से फैल गया। इसके बाद लगा कि यह बम का धमाका है। पहले तो लोग जाने से डर रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने कहा कि यह धमाका अगर सात से आठ बजे के बीच होता तो फिर संभाल पाना मुश्किल था।

बांस और खंती की मदद से निकाला: धमाका के साथ ही पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को मलबे से निकाला। स्थानीय लोगों ने बांस और खंती की मदद से जैसे-तैसे निकाला। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के वरीय अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देकर सारी व्यवस्था की।

इस बीच स्थानीय टोटो चालकों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल तक पहुंचाया गया। रामसर की सड़क पर काम कर रहे मजदूरों ने भी धमाके की आवाज सुनकर वहां पर पहुंचे और लोगों को बचाने में मदद की। इस घटना के साथ ही विक्रमशिला कॉलोनी में रहने वाले मृणाल शेखर ने फेसबुक पर अपडेट किया। उन्होंने पहले भूकंप और फिर बम धमाके की आवाज की जानकारी दी। इसी तरह उत्तम झुनझुनवाला ने भी फेसबुक पर घटना को अपडेट किया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर इसकी खबर तेजी से चलने लगा था।

Leave a Reply

Next Post

रूसी हमलों से कांप उठी यूक्रेन की राजधानी, अब तक किसे कितना नुकसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कीव 04 मार्च 2022। रूस के हमलों से गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहर कांप उठे। कीव में चार शक्तिशाली धमाके हुए जिनकी गूंज जमीन के नीचे बने बंकरों तक सुनी गई। उत्तरी शहर चेर्निहिव में 33 नागरिकों के मारे जाने की खबर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग