अज्ञात बुजुर्ग महिला का मिला सड़ा-गला शव, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 24 जून 2023। जांजगीर चांपा जिले के तलदेवरी गांव के नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है। यह शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुट गई है। बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि तलदेवरी और बोरसी गांव के बीच नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़ी गली हालत में है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत बुजुर्ग महिला की उम्र लगभग 65-70 वर्ष के बीच में है यह शव लगभग 20 दिन पुरानी है।बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बुजुर्ग महिला के शरीर के पैर के पंजे नहीं है,मारने के बाद कुत्तों ने शव को खाया है जिसे शरीर के कुछ हिस्सों की हड्डी मृतिका के पास से कुछ दूरी पर मिला है। 

मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान की हो सके। इसके लिए शव के आस पास की तलाशी ली गई। मगर वहां कुछ नहीं मिला है। मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो भेजी गई है साथ ही गुम इंसान के बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। ताकि मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान हो सके।

मृतिका की पहचान के लिए पुलिस ने दी जानकारी
1. लाल रंग की साड़ी
2. दाए हाथ में लाल रंग की चूड़ी
3. पीले कलर का ब्लाउज
4. महरूम रंग का पेटीकोट पहने

Leave a Reply

Next Post

शिवराज ने विपक्ष को कह दिया सांप, बंदर और मेंढक, कमलनाथ बोले- हम बनेंगे जनता की वानर सेना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 24 जून 2023। पटना में विपक्षी पार्टियों की हुई बैठक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर जिस तरह सांप, बंदर और मेंढक एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं, वैसी ही हालत विपक्ष की है। […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय