अदा शर्मा की एक और घातक अदा आई सामने, साड़ी पहन ट्यूबलाइट के साथ किया स्टंट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) डांस के साथ-साथ अपने स्टंट के लिए भी जानी जाती हैं। वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी कला से रूबरू करवाती रहती हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख सभी दंग रह जाएंगे।

जी हां, स्टंट क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली अदा शर्मा ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह ट्यूबलाइट पकड़े स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि यह किसी रेस्टोरेंट में शूट की गई है, जिसमें अदा पीली रंग की साड़ी में दोनों हाथों में ट्यूबलाइट पकड़े गजब का स्टंट कर रही हैं।

वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने ‘ड्रंक एन हाई’ (Drunk And High) की धुन सुनाई दे रही है। बता दें कि अदा शर्मा का यह गाना एक पार्टी ट्रैक है जो इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। वैसे इस वीडियो को देख कहना गलत नहीं होगा कि अदा हर कला में माहिर हैं। वीडियो में उनका यह अंदाज देख फैन्स भी हैरान हैं। कुछ घंटे पहले सामने आए इस वीडियो को 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

अब बात उनके फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने साल 2008 में आई हॉरर फिल्म ‘1920’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया, जिनमें ‘हंसी तो फंसी’ (Hasi To Phasi) और ‘कमांडो 3’ (Commando 3) जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। फिल्हाल इन दिनों वह दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिनमें से एक शॉर्ट फिल्म और दूसरी तेलुगू फिल्म है।

Leave a Reply

Next Post

दो वर्षों में नगरीय क्षेत्रों के विकास कार्यों में आई तेजीः मंत्री डॉ. डहरिया

शेयर करेनगरीय प्रशासन मंत्री ने किया 8 करोड़ 71 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 02 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस  दौरान कार्यक्रम […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान