जवानों के लिए बिछाया था आईडी, चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 22 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से गड़िया (18) नाम के युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पटेलपारा मुतवेंडी गांव का रहने वाला गड़िया 20 अप्रैल को मुतवेंडी गांव से 3 किलोमीटर दूर किसी काम से गया था कि तभी वह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के संपर्क में आ गया, जिससे विस्फोट हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नैमेड थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगल के रास्तों में आईईडी लगा देते हैं, जिसमें ग्रामीण भी हताहत होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने रचा इतिहास, विश्व खिताब के सबसे कम उम्र के चैलेंजर बनें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अप्रैल 2024। 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डोमराजू ने प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनकर और इस साल के अंत में विश्व चैंपियनशिप के ताज के लिए चुनौती देने का अधिकार अर्जित करके इतिहास रचा। कनाडा के टोरंटो में 14-राउंड […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प