‘‘ज्वांइन सोशल मीडिया’’ अभियान के तहत कांग्रेस ने जारी किया टोल फ्री और व्हाटसएप नंबर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रथम चरण में पूरे देश में 5 लाख और छत्तीसगढ़ में 11 हजार से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य 

मोदी सरकार और भाजपा के कुनीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया में आम लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू किया कांग्रेस ने

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 09 फरवरी 2021। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कल राष्ट्रव्यापी आनलाईन अभियान-‘‘ज्वांइन सोशल मीडिया’’ कैपेन जारी किया गया है। कांग्रेस सोशल मीडिया में जुड़ने के लिये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस अभियान से जुड़ने के लिये पूरे देश की जनता से अपील की है। 

आज इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी महमंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी रूचिरा चतुर्वेदी, आईटी सेल अध्यक्ष जयर्वधन बिस्सा, संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता एम.ए. इकबाल, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, lapkj foHkkx lnL; fufru Hkalkyh] सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, मणी वैष्णव, सागर सोलंकी, सत्यम शुक्ला ने इस अभियान की शुरूआत की। 

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा विस्तार से इस अभियान पर प्रकाश डाला गया एवं सोशल मीडिया प्रभारी रूचिरा चतुर्वेदी ने बताया कि भारत देश में इस अभियान के तहत 5 लाख लोगों को प्रथम चरण में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और छत्तीसगढ़ में प्रथम दो माह में 11 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से ही इच्छुक लोगों को कांग्रेस संगठन में भी जिम्मेदारी जिलेवार दी जायेगी। पिछले 7 सालों में मोदी सरकार ने देश की आवाज को कुचलने का काम किया है पहले भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया फिर नोटबंदी लाकर आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया, जीएसटी लाकर छोटे व्यापारी की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। आज महिला सुरक्षा की बात हो बेरोजगारी की बात हो, हर मुद्दे पर मोदी सरकार और भाजपा देश के आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है इन आवाज को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में रखने के लिये ‘‘ज्वांइन सोशल मीडिया’’ अभियान की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गयी है। 

आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में युद्ध स्तर पर यह अभियान चलाया जायेगा जिस प्रकार रमन सरकार के कुनीतियों के खिलाफ प्रदेश आईटीसेल की टीम एक आंदोलन खड़ा किया था उसी प्रकार इस अभियान के तहत प्रदेश के लोंगों को मोदी सरकार के कुनीतियों के खिलाफ मंच देने का प्रयास होगा।  

इस अभियान से जुड़ने हेतु टोल फ्री नंबर 1800 1200 00044, व्हाट्सअप नंबर 7574000525 एवं ईमेल आईडी smw@inc.in  जारी किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि पूरे देश में एक बड़ा तबका केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक कृत्यों के विरोध में आवाज उठाना चाहता है और भाजपा की ट्रोल आर्मी के खिलाफ भी मुखरता से अपनी बात रखना चाहता है उनके लिये सोशल मीडिया में यह एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया वारियर की फौज खड़ी की जायेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तेजी से हो रहा उद्योगों का विकास : निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़

शेयर करेबिजली,खनिज,जमीन,पानी,कुशल कामगार की है पर्याप्त उपलब्धता औद्योगिक नीतियां उद्योगों के लिए अनुकूल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 09 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और उद्योग मंत्री कवासी लखमा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योग के क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने कई […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही