फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के साथ सीता के रोल में नजर आएगी कृति सेनन, सनी सिंह होंगे लक्ष्मण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

आज शुक्रवार सुबह ही मेकर्स की ओर से नई कास्ट की ऑफिशियल घोषणा की गई । कृति ने सोशल मीडिया पर आदिपुरुष में अपनी एंट्री की घोषणा की । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी शेयर की। कृति ने ट्वीट किया – एक नयी जर्नी की शुरुआत। मेरे लिए सबसे खास में से एक। बहुत खुश हूँ आदिपुरुष का हिस्सा बनने के लिए। कृति के ये खबर शेयर करते ही फैन्स ने ट्विटर पर उन्हें ट्रेंड करना शुरू कर दिया। 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और बाहुबली प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ लम्बे समय से चर्चा में हैं। मेकर्स ने जब से फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ऐलान किया है तभी से प्रभास के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज़ बना हुआ है।  इसी बीच अब फिल्म के मेकर्स ने आज आदिपुरुष कास्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को प्रभास के अपोजिट सीता का किरदार निभाने के फाइनल कर लिया है । इसके साथ प्यार का पंचनामा फेम एक्टर सनी सिंह भी लक्ष्मण के रोल के लिए चुन लिए गए हैं ।

दूसरी तरफ प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके सनी सिंह ने भी इस बात की जानकारी ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी।  बता दें कि आदिपुरुष में सैफ अली खान भी शामिल है जो कि रावन का रोल निभाने वाले हैं । फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज पर होगी।  फिल्म ने फरवरी में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है । 

आदिपुरुष पिछले साल की ब्लॉकबस्टर तन्हाजी: द अनसंग योद्धा के बाद ओम राउत की दूसरी निर्देशन वाली फिल्म हैं । इस फिल्म का बजट 300 से 400 करोड़ रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक तान्हा जी जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद डायरेक्टर ओम राउत और फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार कुछ बड़ा करने का सपना देख रहे हैं। आदिपुरुष  फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। इसे भूषण कुमार, ओम, प्रसाद सुतार और राजेश नायर ने तैयार किया है ।

यह फिल्म रामायण की कहानी से प्रेरित है। फि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में हैं और वही आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। प्रभास के साथ इस फिल्म  में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। सैफ फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। एक बार फिर पर्दे पर साउथ स्टार और बॉलीवुड स्टास का मिक्स मैच देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव?

शेयर करेभारत और इंग्लैंड के बीच पांचों टी20 अहमदाबाद में खेले जाएंगे इंग्लैंड की कमान इयॉन मोर्गन के हाथों में होगी भारत ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से मात दी थी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण