दलित बच्ची के रेप-मर्डर पर कांग्रेस पर भड़कीं निर्मला, होशियारपुर मामले पर क्यों चुप हैं राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांग्रेस शासित राज्य में दुख जताने क्यों नहीं जाते भाई-बहन

हाथरस पर ट्वीट करने कांग्रेसी सांसद होशियारपुर की घटना पर चुप क्यों

RJD के राज में बिहार में महिलाओं पर हुए अत्याचार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2020। पंजाब के होशियारपुर जिले में 6 साल की बच्ची रेप- मर्डर मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाथरस में पिकनिक मनाने के लिए जाने वाली भाई-बहन की जोड़ी अब कहां है? केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी होशियारपुर न जाने पर राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा पर सवाल उठाया।

कांग्रेस शासित राज्य में दुख जताने क्यों नहीं जाते भाई-बहन

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम रेप को किसी राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते. वे कांग्रेस पार्टी से पूछती हैं कि जहां कांग्रेस की सरकार नहीं होती, वहां भाई-बहन की जोड़ी पिकनिक मनाने चली जाती है। लेकिन अगर कहीं कांग्रेस सरकार वाले राज्य में रेप हो तो राहुल गांधी का ट्वीट तक नहीं आता। 

हाथरस पर ट्वीट करने कांग्रेसी सांसद होशियारपुर की घटना पर चुप क्यों

निर्मला ने कहा कि हाथरस घटना पर कांग्रेस के 35 सांसदों ने ट्वीट करके घटना पर आवाज उठाई. लेकिन होशियारपुर में एक दलित बच्ची के साथ हुई बेरहमी पर सब चुप हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए निर्मला ने कहा कि राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ शुक्रवार को कई जगह प्रचार किया। लेकिन बिहार की बेटी के साथ हुई इस नृशंस घटना पर एक शब्द भी नहीं कहा। 

RJD के राज में बिहार में महिलाओं पर हुए अत्याचार

निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और उनके भाई के ऊपर 2008 में दिल्ली में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे । RJD के राज में कई सीनियर अफसरों के परिवार की बेटियों के साथ अभद्रता हुई। ऐसे लोग बिहार की बेटी के साथ हुई क्रूर घटना पर क्या बोलेंगे? 

राहुल-प्रियंका पंजाब में दलित परिवार के घर क्यों नहीं जाते: प्रकाश जावड़ेकर

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि होशियारपुर में बिहार के दलित मज़दूर की 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करके मार दिया गया। जो हाथरस और बाकी जगह जाते थे उनसे मैं पूछता हूं राहुल और प्रियंका गांधी टांडा क्यों नहीं जाते, राजस्थान में 10 जगह बलात्कार की घटना हुई वहां क्यों नहीं जाते। 

अमरिंदर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए

पंजाब पुलिस के मुताबिक होशियारपुर में दलित प्रवासी मजदूर अपनी 6 साल की बेटी और परिवार के साथ रहता था। परिवार का आरोप है कि बुधवार को पड़ोस में रहने वाला गुरप्रीत लड़की को अपने घर ले गया .जहां उसने और सुरजीत ने बच्ची के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को जला दिया. पुलिस ने आरोपियों के घर से लड़की का आधा जला हुआ शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या, बलात्कार, और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

सेहत को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल और नारियल तेल के चमत्कारी गुण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वैसे तो आपने नारियल और नारियल तेल इनके बहुत सारे चमत्कारी गुणों के बारे में सुना होगा. सेहत को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल (coconut) का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्यूनिटी (immunity) बढ़ती है बल्कि याददाश्त भी […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च