‘भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है’, 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया मंत्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भुवनेश्वर 09 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यहां पीएम मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा कि यह जीवंत त्योहारों का समय है। कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है। मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल, लोहड़ी जैसे त्योहार आने वाले हैं। हर जगह आनंदमय वातावरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आप ओडिशा की जिस महान धरती पर जुटे हैं वो भी भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब है। ओडिशा में कदम कदम पर हमारी विरासत के दर्शन होते हैं। सैकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारी व्यापारी कारोबारी लंबा सफर करके बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों तक जाते थे…ओडिशा में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था, तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था। हमारी इस विरासत का ये वही बल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है। मुझे बहुत खुशी होती है, जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं, आपसे बातचीत करता हूं। जो प्यार मुझे मिलता है, वो भूल नहीं सकता हूं। आपका प्यार, आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। हम सिर्फ लोकतंत्र की जननी नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा है। हमें विविधता सिखानी नहीं, हमारा जीवन ही विविधता प्रदान करता है। भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के समाज के साथ जुड़ जाते हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं,  वहां के नियम और परंपरा का सम्मान करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की, उस समाज की सेवा करते हैं। इस सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है।

उन्होंने कहा कि भारत की सफलता आज दुनिया देख रही है। आज जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वाइंट पर पहुंचता है, तो हम सब को गर्व होता है।  आज जब दुनिया, डिजिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है, तो हम सब को गर्व होता है।  आज भारत का हर सेक्टर आसमान की ऊंचाई छूने को आगे बढ़ रहा है। भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। आज का भारत, अपना पॉइंट तो मजबूती से कायम है, ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है।

प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ने सफर शुरू किया। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को तीन सप्ताह तक देशभर के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।

‘वैश्विक युग में प्रवासी समुदाय का महत्व प्रत्येक वर्ष के साथ बढ़ता गया’
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हर 2 साल में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीय अपने देश में हो रही प्रगति और विकास को देख पाते हैं, अनुभव कर पाते हैं। आप सभी न केवल अपने जीवन की उपलब्धियों पर गर्व कर करते हैं, बल्कि विदेशों में हमारे लिए बढ़ते सम्मान का भी अनुभव करते हैं। वैश्विक युग में प्रवासी समुदाय का महत्व प्रत्येक वर्ष के साथ बढ़ता गया है।

‘विकसित भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान’
ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस की थीम ‘विकसित भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। आज मैं ओडिशा की धरती से सभी का अभिवादन करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

दसों उंगलियों में अंगूठी पहन भागा चोर: 5 लाख बताई जा रही कीमत, ग्राहक बन दुकान पर आया शातिर; सीसीटीवी में हुआ कैद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 09 जनवरी 2025। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी की दुकान से चोर अंगूठियां लेकर फरार हो गए। बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। ज्वेलरी शॉप में काम करने […]

You May Like

'पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब देगा भारत', जेपी नड्डा ने दोहराया सरकार का संकल्प....|....मध्य प्रदेश में रह रहे 228 पाकिस्तानियों को आज छोड़ना होगा भारत, डेडलाइन जारी....|....अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव ने भरत वर्मा जी का स्वास्थ्य की ली जानकारी....|....स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे वाहन धुलाई केंद्र : राहगीरों के लिए बढ़ता खतरा....|....नूंह में भीषण हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल....|....आतंकी हमले में घायल पूजा का अम्बेडकर अस्पताल में चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिये निर्देश....|....पहलगाम हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन....|....'नक्सलियों के लिए शांति का दरवाजा खुला': छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- ...लेकिन गोली का जवाब गोली से देंगे....|....आतंकवाद के खिलाफ अब निर्णायक और ठोस कार्रवाई का समय-स्मिता ठाकरे....|....रनवे नाईट में दिखेगी सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल की जगमगाहट