कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की सूची निरस्त होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का तंज, कहा- आपस में ही लड़कर खत्म हो रही है कांग्रेस…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अप्रैल 2026 । रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची को निरस्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस-कांग्रेस खेल रही है. आपस में ही लड़कर कांग्रेस समाप्त हो रही है. जनता भी चाहती है, कांग्रेस न रहे तो ही अच्छा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के बयान पर कहा कि हर एक मामले में कांग्रेस का घिसापिटा मामला है. देश में कहीं न कहीं चुनाव है. 75 साल महिलाओं को उनके वाजिब अधिकार से वंचित रखा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका अधिकार मिलने जा रहा है. देश की जनता सशक्त हो, ये कांग्रेस कभी अच्छा चाहती नहीं है. देश में चुनाव होते रहता हैं. जनता को जवाब देना पड़ेगा।

वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की आम जनता परेशान है. वहां कानून का राज नहीं है. भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है. आम जनता के बेहतरी और खुशहाली के लिए घोषणा पत्र जारी किया है. पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है. बीजेपी का कमल खिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज, राज्य सरकार ने किया ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 11 अप्रैल 2026। झारखंड सरकार ने दिल की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा, जिससे कई मासूमों की जान बचाई जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी