शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 कोरबा, 14 सितंबर 2026। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना काशी नगर में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर आतंक मचाया। युवक ने हाथ में बड़ी तलवार लेकर मोहल्ले में उत्पात मचाते हुए लोगों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक उलझता नजर आया, जिसे बाद में पुलिस ने सूझबूझ से काबू में किया।

जानकारी के अनुसार काशी नगर निवासी 25 वर्षीय लोकेश चंद्रा शराब के नशे में धुत होकर घर से तलवार लेकर बाहर निकल आया और सड़क पर लहराने लगा। वह आने-जाने वाले लोगों को अपशब्द कहते हुए मारने की धमकी दे रहा था। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग सहम गए और अपने घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मौके पर युवक तलवार लहराते हुए हंगामा कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम से भी उलझ गया। लेकिन जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर दबोच लिया और थाने ले आए। मौके से पुलिस ने एक बड़ी धारदार तलवार भी बरामद की है।

आरोपी की पहचान लोकेश चंद्रा पिता स्व. रामलाल चंद्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ओल्ड काशी नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में शांति का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 

Leave a Reply

Next Post

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति

शेयर करेकैबिनेट लेगी अंतिम फैसला, 22 सितंबर का महाबंद स्थगित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बेमेतरा, 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराये में 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप और बस ऑपरेटरों के बीच सहमति बनी है। हालांकि किराया बढ़ोतरी का अंतिम फैसला राज्य कैबिनेट […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी