एशिया कप 2023: भारत के सामने झुका पाकिस्तान, तटस्थ स्थान पर खेलने को तैयार, बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के मैचों का आयोजन तटस्थ स्थल पर कराने के साथ एशिया कप की मेजबानी का प्रस्ताव शुक्रवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को दिया है। पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को एसीसी के पास भेजा है। इसमें भारत अपने मैच तटस्थ स्थल पर खेल सकता है जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था और इस एशियाई टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। रमीज राजा की जगह पीसीबी प्रमुख बने सेठी ने कहा- हमने इसे ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराने का फैसला किया है जहां पाकिस्तान एशिया कप के मैच अपने घरेलू मैदान पर और भारत अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगा। एशियाई क्रिकेट परिषद को यह हमारा प्रस्ताव है।

विश्व कप के लिए पाकिस्तान को भारत जाने की सलाह
एशिया कप का आयोजन दो से 17 सितंबर तक प्रस्तावित है जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। हालांकि, आयोजन स्थल को लेकर अनिश्चितता के कारण अभी मैचों के सटीक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। पाकिस्तान और भारत के अलावा एशिया कप में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के साथ एक क्वालिफायर टीम भाग लेगी।

क्वालिफाइंग टूर्नामेंट नेपाल में जारी है। सेठी को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के अगले महीने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद की बैठक के लिए भारत दौरे से काफी उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदेश मंत्री की गोवा यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने में मदद मिलेगी। सेठी ने कहा- हमें बताया गया है कि रिश्ते सामान्य हो सकते हैं। अगर ऐसा तब होता है तो 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने पर भारत विचार करेगा। हमें तटस्थ स्थान पर एशिया कप खेलने के साथ विश्व कप के लिए भारत जाने की सलाह दी गई है।

सेठी ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह सलाह किसने दी। सेठी ने संकेत दिया कि उनके देश की जनता का मत यह है कि पाकिस्तान को भारत के साथ समान शर्तों पर क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने कहा- हमारी सरकार की ओर से भारत के खिलाफ खेलने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन मैं जनता के मत पर कह सकता हूं कि हम जरूरतमंद नहीं हैं और हम आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। हम भारत के साथ सम्मान पूर्वक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम एसीसी के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 22 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की।  राज्यवासियों के धन धान्य से भरे रहने की कामना की। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया