दिल्ली-केकेआर मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ बवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच के बाद कुलदीप यादव ने केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा कि कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में रिंकू के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मारे, जिससे केकेआर का यह बल्लेबाज असमंजस में पड़ गया।

कुलदीप-रिंकू के बीच है अच्छी दोस्ती
भारतीय टीम के लिए साथ खेलने वाले कुलदीप और रिंकू के बीच अच्छी दोस्ती है और यह दोनों खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान खुश नजर आ रहे थे। रिंकू ने दिल्ली के खिलाफ 25 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन लेग स्पिनर विपराज निगम ने उन्हें आउट किया। रिंकू पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन अभिषेक नायर के केकेआर से जुड़ने के बाद रिंकू की बल्लेबाजी में सुधार देखने मिला। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ क्यों मारा, लेकिन रिंकू के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी कुलदीप के इस व्यवहार से हैरान दिखे। कुलदीप ने जब दो बार रिंकू को थप्पड़ मारा को उनकी प्रतिक्रिया हैरान भरी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने कुलदीप की आलोचना की है। 

केकेआर ने जीवंत रखी प्लेऑफ की उम्मीदें
मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी है। गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। दिल्ली ने इस सत्र में अब तक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते, जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

‘एक देश, एक चुनाव’ पर डीयू में जागरूकता दौड़: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ कैंपस में बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ के समर्थन में एक विशेष जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन’ नामक इस दौड़ को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप