‘अवैध बांग्लादेशियों के कारण अदिवासियों की आबादी घटी, इसलिए लागू हो NRC’, सांसद निशिकांत की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 31 जुलाई 2025। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा में झारखंड में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के कारण राज्य में आदिवासी आबादी तेजी से घट रही है। उन्होंने यह मुद्दा शून्यकाल के दौरान उठाया। दुबे ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में 1951 की जनगणना के अनुसार आदिवासियों की आबादी 45 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 27 प्रतिशत रह गई। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी जनगणना में यह आंकड़ा और गिरकर 21 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी समाज की महिलाओं का शोषण कर रहे हैं और जो लोग अनुसूचित जाति, जनजाति और आदिवासी समुदाय के अधिकारों की बात करते हैं, वे वोट बैंक की राजनीति के चलते इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार से मांग की कि झारखंड में जल्द से जल्द एनआरसी लागू किया जाए, ताकि राज्य की मूल जनसंख्या और सामाजिक संरचना को सुरक्षित रखा जा सके। इसी दौरान, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 1.2 लाख प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं और दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति को रोक दिया गया है। इसके विपरीत सरकार ने प्रदेश में 27 हजार से अधिक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के लिए पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) स्कूल खोलेगी।

कांग्रेस सांसद माणिकम टैगोर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मद्रासी कैंप और अन्य झुग्गी-झोपड़ियों को ढहाए जाने पर चिंता जताई। वहीं, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने स्वर्ण मंदिर को लगातार धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला उठाया और सरकार से मांग की कि इन धमकियों की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने अमृतसर को ‘नो वॉर ज़ोन’ घोषित करने की भी मांग की। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने 24 नवंबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इसी दिन गुरु तेग बहादुर ने अपने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसद डी.एम. कातिर आनंद ने प्राचीन ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को राष्ट्रीय धरोहर पुस्तक घोषित करने की मांग की।

भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने देशभर में युवाओं के बीच बढ़ते नशे और शराब की लत पर गहरी चिंता व्यक्त की और सरकार से इसके खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाने की अपील की। इसके अलावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के सांसद भास्कर भागरे और कांग्रेस की सांसद शोभा भाचव ने महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण प्याज किसानों को हो रही समस्याओं का मुद्दा उठाया और सरकार से उनके लिए राहत की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में राहुल गांधी की वो 5 बातें, जिन्होंने विपक्ष को हिलाकर रख दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 जुलाई 2025। लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की रणनीति, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर तीखे सवाल खड़े किए। अपने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक