‘जनता को लूट रही सरकार’: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 मई 2026। पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, सरकार जनता को ही लूटने में लगी है।

‘कब तक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाएंगे’ : कांग्रेस
कांग्रेस ने सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए आगे लिखा, “कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?” वहीं, टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा, “10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। हर 3 दिन में ईंधन की कीमतें लगभग 1 रुपए बढ़ जाती हैं। सरकार गिरते रुपए को संभाल नहीं पा रही है, इसलिए उम्मीद करें कि जुलाई तक, कम से कम हर कुछ दिनों में कीमतें बढ़ती रहेंगी।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमें प्रधानमंत्री और मंत्रियों के खर्च में कटौती वाले दिखावे की जरूरत नहीं है, जो वे कैमरों के लिए करते हैं। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अर्थव्यवस्था चलाने के बुनियादी तरीकों को समझती हो, और जिसका ध्यान शासन-प्रशासन पर हो, न कि पीआर पर।”

10 दिनों में करीब पांच रुपये बढ़े दाम
बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है। पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 15 मई को कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद 19 मई को 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंची थी।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में जल संकट को लेकर विधायक के घर पर प्रदर्शन, भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे रहवासी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 23 मई 2026। इंदौर में जल संकट को लेकर अब जनप्रतिनिधियों लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आ रहा है। पिछले दिनों जल संकट को लेकर भाजपा विधायक महेंद्र हडिया ने कड़े तेवर दिखाए थे तो शनिवार को भाजपा पार्षद लाल बहादुर वर्मा ने भाजपा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ