IPL 2023: धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने राहुल की लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम को हराया, पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में आपना दूसरा मैच बीते सोमवार यानी 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था. चेन्नई में खेले गए एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार 2 छक्कों की मदद से 3 गेंदों में 12 रन बनाए थे. इन छक्कों पर लखनऊ सुपर जायंट्स मेंटॉर गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने वाला था. गंभीर का चेहरा देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि धोनी के छक्कों से उनका मुंह उतर गया हो।

फैंस ने गंभीर को किया ट्रोल

अपने ऐसे रिएक्शन के बाद गौतम गंभीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. फैंस ने गंभीर को 2011 के वर्ल्ड कप की याद दिला दी, जब धोनी ने फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सारा श्रेय बटोर लिया था. उस मैच में गौतम गंभीर ने भी शानदार पारी खेली थी. कई सोशल मीडिया यूज़र ने गंभीर को उनके अजीब रिएक्शन के चलते ट्रोल किया।

एक ने गंभीर के रिएक्शन के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, “इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा.” एक दूसरे यूज़र ने 2011 के वर्ल्ड कप को याद दिलाते हुए ट्वीट कर लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी ने 2 और 3 अप्रैल को छक्के मारे. दोनों बार गंभीर को इससे हर्ट हुआ.” इसके अलावा कई और यूज़र्स ने ट्वीट कर प्रतिक्रियाएं दीं।

हालांकि गंभीर का ऐसा रिएक्शन स्वाभाविक था. वो जिस टीम को मेंटॉर हैं और विपक्षी टीम उनकी टीम के खिलाफ रन बना रही है. गौरतलब है कि इस मैच में चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, लेकिन उनकी पारी से ज़्यादा धोनी के छक्क चर्चाओं में रहे।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग: कई दुकानें हुईं खाक, आर्मी और एयरफोर्स ने संभाली कमान

शेयर करे ढाका 04 अप्रैल 2023। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़ों के सबसे बड़े बाजार ‘बंगाबाजार’ में आज तड़के सुबह आग लग गई। यहां कपड़ों की छह हजार से अधिक दुकानें हैं। बताया जाता है कि दो दर्जन से ज्यादा दुकानें अब तक खाक हो चुकी हैं। राहत-बचाव के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप