स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 फरवरी 2023। पेप्सिको इंडिया की स्टिंग को भारत के युवाओं के भीतर अपनी जोश भर देने वाली ऊर्जा के झटके के साथ ऊर्जावान बना देने के लिए जाना जाता है। अपने ग्राहकों में ऊर्जा भर देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए स्टिंग ने आज अपने नए अभियान की शुरुआत की जिसमें ब्रैंड एंबेसडर और सुपरस्टार अक्षय कुमार नज़र आएंगे। इन गर्मियों में लोगों को लुभाने के लिए तैयार यह अभियान के अंतर्गत एक मज़ेदार और रोमांचक फिल्म भी शामिल है जो ब्रैंड की “एनर्जी बोले तो स्टिंग” पोजिशनिंग को नए सिरे से दोहराती है। इस फिल्म की शुरुआत एक कॉलेज में बने केमेस्ट्री लैब से होती है जहां एक गुस्सैल प्रोफेसर विज्ञान के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर रहा होता है। वहीं, दूसरी ओर छात्र अपने इनोवेटिव प्रोटोटाइप पेश रहे होते हैं। गुस्सैल प्रोफेसर कोई भी प्रोजेक्ट पसंद न आ आने पर नाराज़ हो जाता है, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार स्टिंग एनर्जी के अपने प्रोजेक्ट के साथ आते हैं, प्रोफेसर चौंक जाते हैं! पूरे लैब में भूचाल लाने के लिए अक्षय कुमार को स्टिंग की सिर्फ एक घूंट की ही ज़रूरत होती है और प्रोफेसर चौंक जाते हैं। प्रोफेसर की प्रतिक्रिया जानने के उद्देश्य से अक्षय चुटीले अंदाज़ में उनसे हिंदी में पूछते हैं, “अब मज़ा आया सर?” फिल्म के आखिर में ब्रैंड की टैगलाइन “एनर्जी बोले तो स्टिंग” दिखाई देती है जिससे एक लाइन में पूरी फिल्म का सार पता चलता है। 

स्टिंग के नए अभियान के बारे में नसीब पुरी, सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर, एनर्जी, हाइड्रेशन एंड फ्लेवर्स, पेप्सिको इंडिया ने कहा, “स्टिंग सही अर्थों में बेवरेज कैटेगरी में अग्रणी रहा है जिसने संचार समेत विभिन्न चीज़ों को नए सिरे से परिभाषित किया है। स्टिंग के अभियानों में हमेशा हमारे ग्राहकों की भावनाओं को दर्शाया गया है और इसमें चुटीलेपन, आश्चर्य और बेहतरीन मनोरंजन का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके और स्टिंग की ऊर्जा से मिलने वाले फायदे लोगों तक पहुंच सके! इस वर्ष भी हम एक और मज़ेदार अभियान के साथ आए हैं जिसमें फिर से यह जाहिर करने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर कही जाने वाली बातों का इस्तेमाल किया गया है।” 

      इस नए अभियान के बारे में ब्रैंड एंबेसडर अक्षय कुमार ने कहा, “हम हमेशा ही स्टिंग के साथ शूटिंग करने को लेकर तैयार रहता हूं, न सिर्फ इस वजह से क्योंकि ब्रैंड लोगों को जबरदस्त ऊर्जा देता है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि हर बार एक नई कहानी हमारा इंतज़ार कर रही होती है। इस बार भी इस अभियान में मज़ेदार घटनाओं को संजोया गया है जिसमें ब्रैंड को तरोताज़गी भरे और मज़ेदार अवतार को दर्शाया गया है। इस अभियान का हिस्सा बनने को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि यह अभियान लोगों को बहुत पसंद आएगा।”  यह नया 360 डिग्री स्टिंग अभियान टेलीविज़न, डिजिटल, आउटडोर और सोशल मीडिया हर जगह प्रसारित किया जाएगा। स्टिंग भारत में सभी आधुनिक और पारंपरिक रिटेल आउटलेट के साथ-साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 200 मिली और 250 मिली के छोटे सिंगल सर्व पैक और 500 मिली के मल्टी सर्व पैक में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म कब्ज़ा में दिखेगा साउथ सायरन तान्या होप का जलवा

शेयर करेएक जबरदस्त डांस नंबर से मचाएंगी धमाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 फरवरी 2023। साउथ सिनेमा को अपनी खूबसूरती के कब्जे में लेने के बाद एक्ट्रेस तान्या होप ,फिर से फ़िल्म कब्ज़ा के जरिये अब हल्ला बोलने को तैयार हैं। जी हा, एक्टर उपेंद्र की आनेवाली साउथ,पैन इंडिया रिलीज फ़िल्म  […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप