एनटीपीसी कोरबा संयंत्र में हादसे में मजदूर की मौत, सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 31 अगस्त 2025। एनटीपीसी कोरबा संयंत्र में हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की जान चली गई। यह हादसा 22 अगस्त को सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान हुआ था। कार्य में लगे हरियाणा निवासी 35 वर्षीय कृष नामक ठेका श्रमिक ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते प्लांट में काम करने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर जब दुर्घटना का शिकार हुआ उसके बाद उसे तत्काल एनटीपीसी की विभागीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इस कार्य का ठेका रेवा इंडस्ट्रीज को दिया गया था। हादसे के बाद शुरुआत में पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अब जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग विजय पोटाई ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि प्रथम दृष्टया निरीक्षण में एनटीपीसी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतजामों की कमी ही इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही। कहीं ना कहीं सुरक्षा को लेकर अनदेखी की गई जिसके चलते यह हादसा सामने आया।

विभाग ने संयंत्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है और अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण में प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हादसे के बाद मीडिया से मामले को छिपाने की कोशिश की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

हाथियों के साथ गणेश चतुर्थी उत्सव मना रही है अदा शर्मा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 01 सितंबर 2025। ऑन और ऑफ-स्क्रीन अपनी अनोखी पसंद के लिए जानी जाने वाली अदा शर्मा ने इस साल भी गणेश चतुर्थी मनाने का एक अनोखा तरीका अपनाया। “द केरल स्टोरी” के साथ सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली महिला स्टार का खिताब अपने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट