जीत रहे हैं सुनील सोनी, जारी वोटिंग के बीच सीएम साय का बड़ा बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में चुनाव को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है. इसके अलावा उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए कहा कि हमारे (भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी जीत रहे हैं।

बता दें, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट शुरू से ही भाजपा का किला रही है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार 8 बार इस सीट पर जीत हासिल की है. इस वजह से भी भाजपा को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जीत का पूरा विश्वास है। हालांकि, उपचुनाव में इस बार भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी (पूर्व रायपुर सांसद) के साथ युवा नेता आकाश शर्मा का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. वहीं झारखंड में भी भाजपा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है. अब जनता किसे जनादेश देगी यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : मतदान केंद्र में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है. मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया. […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप