‘तूफान’ का ट्रेलर रिलीज, तूफानी अंदाज में दिखे फरहान अख्तर

शेयर करे

बुधवार 30 जून 2021। अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज इस साल की प्रतीक्षित फिल्म ‘तूफान’ का ट्रेलर रिलीज किया है। एक्सेल इंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स की सहभागिता में अमेज़न प्राइम वीडियो की प्रस्तुति ‘तूफान’ एक प्रेरणास्पद स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

हिंदी और इंग्लिश में एक साथ होगा प्रीमियर
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का जोरदार ट्रेलर दर्शकों को एक स्थानीय गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी के सफर पर ले जाता है, जो आगे चलकर प्रोफेशनल बॉक्सर अजीज अली बनता है। ‘तूफान’ जुनून और जिद की ताकत से उड़ान भरने वाली एक ऐसी दास्तान है, जिसमें उम्मीद, आस्था और आंतरिक दृढ़ता कूट-कूट कर भरी हुई है। ‘तूफान’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी और इंग्लिश में एक साथ प्रीमियर की जाने वाली पहली फिल्म भी बनने जा रही है, जिसका प्रीमियर 240 देशों और क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से शुरू होगा।

फरहान का क्या है कहना
लीड एक्टर और को-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने खुलासा किया कि अपने किरदार में डूबना कितना चुनौतीपूर्ण था। अपनी भूमिका और इसे निभाने की तैयारी के बारे में बात करते हुए फरहान ने बताया, “तूफान के लिए पसीना बहाकर वाकई बड़ा आनंद मिला। शारीरिक रूप से कोई कितना भी मजबूत क्यों न हो, एक मुक्केबाज की भूमिका निभाना खाने का काम नहीं होता। इस किरदार में ढलने के लिए मुझे 8 से 9 महीने की सख्त ट्रेनिंग करनी पड़ी, जिसके बाद मुझे महसूस हुआ कि यह खेल शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से वाकई कितना निचोड़ लेता है। मैं सभी लोगों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हूं और मुझे इस बात की खुशी है कि हम अमेज़न प्राइम वीडियो के सहारे 240 देशों और क्षेत्रों में मौजूद दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने जा रहे हैं।“

Leave a Reply

Next Post

BCCI ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की आर अश्विन-मिताली राज के नाम की सिफारिश, अर्जुन अवॉर्ड के लिए इन क्रिकेटरों का भेजा नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 जून 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए ऑफ स्पिनर आर अश्विन और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का नाम भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए केएल […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट