राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, जानें बिलासपुर संभाग से प्रत्याशी बनाने की वजह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 12 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक सीट पर राज्यसभा सांसद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रायगढ़ के राज परिवार से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने 14 राज्यसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषणा कर दिया है। प्रदेश से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। वहीं चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। विश्व विख्यात संगीत सम्राट रायगढ़ नरेश स्वर्गीय चक्रधर सिंह के प्रपौत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके बाद साल 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष और साल 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है। 

वर्तमान में वो रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैं। रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली, दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में वह रुड़केला लैलूंगा में निवासरत हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वह रायगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चक्रधर समारोह के आयोजन समिति के सदस्य भी हैं। 

बिलासपुर संभाग से ही राज्यसभा उम्मीदवार क्यों?
राजनीतिक समीकरण देखें तो बिलासपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग है। इस संभाग में 8 जिले और 25 विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही इस संभाग में 4 लोकसभा सीटें भी हैं। इसलिए बीजपी बस्तर और सरगुजा संभाग के बाद अब बिलासपुर संभाग पर फोकस कर रही है। पार्टी ने यहीं के रायगढ़ जिले से राजघराने के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने पहले ही सरगुजा से सीएम, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग से दो डिप्टी सीएम बनाया है। बीजेपी का बिलासपुर संभाग से राज्यसभा उम्मीवदवार के बहाने इस संभाग की चारों लोकसभा सीटों पर फोकस है। राज्यसभा चुनाव के साथ ही पार्टी लोकसभा चुनाव पर भी नजर गड़ाई हुई है। यानी ‘एक पथ दो काज’ वाली कहातवत चरित्रार्थ होते दिख रही है। 

Leave a Reply

Next Post

कंगना राणावत ने लॉन्च किया 'रज़ाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद का ट्रेलर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 13 फरवरी 2024। भारतीय फ़िल्मों में क्रूर घटनाओं और सामूहिक नरसंहार जैसे विषय को लेकर फ़िल्म बनाने का ट्रेंड देखा जा रहा है। फ़िल्म मेकर्स इतिहास में घटित ऐसी घटनाओं पर साहस के साथ फ़िल्म बना रहे हैं जिस पर पहले खुलकर बात भी नहीं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण