इसी महीने नताशा संग शादी करने जा रहे वरुण धवन, वेडिंग के लिए अलीबाग में होटल किया बुक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी लव स्टोरी के चलते सुर्खियों में रहते है। वहीं अब इस कपल की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वरुण और नताशा अलीबाग में शादी करने वाले हैं। इस पंजाबी शादी के लिए फैमिली ने एक फाइव स्टार होटल बुक किया है और महज 200 खास मेहमान ही बुलाए गए हैं। 

2018 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा से रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके वरुण ने दो साल पहले ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं।  हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा था कि हो सकता है कि इसी साल या जितनी जल्दी हो सके वे शादी कर लेंगे। 

पिछले साल नवंबर में नताशा दलाल ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखकर सभी को चौंका दिया था। वे अपनी सास करुणा के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन में पहुंची थीं। वे लाल जोड़े में सुनीता कपूर के घर होने वाले सेलिब्रेशन में पहुंची थीं।  पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण और नताशा ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है। करीना कपूर खान ने चैट के दौरान वरुण धवन की सगाई को लेकर खुलासा किया था।

 इस दौरान करीना ने नताशा दलाल को ‘मंगेतर’ कहकर बुलाया था। इस दौरान वरुण ने यह भी खुलासा किया कि वो और नताशा लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं, लेकिन उनका परिवार उन्हें शादी करते देखना चाहता है। बीते दिनों खबर आई थी कि वरुण और नताशा इस साल थाईलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण शादी के प्लान को टाल दिया गया है। अब देखना होगा ये कपल कब शादी करता है। 

Leave a Reply

Next Post

16 जनवरी को PM मोदी करेंगे टीकाकरण अभियान की शुरुआत, लॉन्च होगा CO-WIN ऐप

शेयर करे16 जनवरी से देश में टीकाकरण का आगाज पीएम मोदी दिल्ली में करेंगे अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 13 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश में कोरोना वैक्सीनेशन के महाभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इसी के साथ पीएम मोदी द्वारा को-विन ऐप को भी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान