दुर्ग: निर्माणाधीन अस्पताल में गार्ड की हत्या से सनसनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पिटाई के बाद धारदार हथियार से किया वार, झगड़े या पुरानी रंजिश में मारने की आशंका; कई संदेही हिरासत में

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 24 नवंबर 2021 । दुर्ग में मंगलवार देर रात एक गार्ड की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस और एएसपी सिटी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नेवई थाना के रिसाली निवासी सन्नी जॉन (50) पुत्र एपी जॉन के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे निर्माणाधीन हॉस्पिटल की बिल्डिंग में गार्ड सन्नी जॉन का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही सुबह करीब 5 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि गार्ड की हत्या चोरी के लिए नहीं की गई। उसे पुरानी रंजिश या फिर रात में वाद-विवाद होने पर मारा गया है। हत्या करने में आरोपियों धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है। सन्नी 1 नवंबर को यहां गार्ड की ड्यूटी करने आया था। रात में वह यहीं रहकर ड्यूटी करता था।

झगड़ा करने के मिले साक्ष्य

घटना स्थल का मुआयना करने पर ऐसा लग रहा है कि गार्ड का रात में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ है। वह लोग धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर चोरी या फिर नशा करने की नीयत से वहां गए थे। गार्ड ने उन्हें रोका होगा, जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया। घटना स्थल पर गार्ड की शर्ट का टूटा बटन व झगड़ा होने के निशान दिख रहे हैं। इससे साफ है कि आरोपियों ने गार्ड के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव: 23 दिसंबर को होगी मतगणना, 27 से नामांकन; आचार संहिता लागू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव होंगे। इसके लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार 4 नगर निगम सहित 15 शहरों में नई सरकार को चुना जाना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इसकी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप