6 जुलाई को होगा प्रशांत नील निर्देशित प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ का टीज़र रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 जुलाई 2023। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास के फैन्स के लिए एक बेहद खुशी की खबर सामने आई है। एक्टर के फैन्स जो साल की शुरूआत से ही ‘साल नही सालार है’ ट्रेंड करने लगे थे, अब वो अपने फेवरेट स्टार की इस अपकमिंग फिल्म के एक झलक देख सकते है। जी हां..सही सुना आपने क्योंकि मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा करते हुए टीज़र का डेट और टाइम रिवील कर दिया है। प्रभास स्टारर सालार का टीजर 6 जुलाई, सुबह 5:12 पर जारी किया जाएगा। इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया हैं। ‘सालार’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ आ रहे हैं। बता दें, प्रशांत नील ने जहां केजीएफ का निर्देशन किया हैं, वहीं प्रभास की बाहुबली फ्रेंचाइजी को इस युग में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जाता हैं। ऐसे में दोनों का साथ आना वास्तव में फिल्म को खास बनाता है।   लंबे इंतजार के बाद होम्बले फिल्म्स की आने वाली ‘सालार’ का टीज़र अब 6 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जो सभी भाषाओं के लिए एक टीज़र होगा। केजीएफ 2 और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ साल 2022 में राज करने के बाद ‘सालार’ होम्बले फिल्म्स का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है जो यकीनन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड सेट करने जा रहा है। ऐसे में इस मेगा-एक्शन से भरपूर फिल्म की एक झलक देखने का उत्साह भी तेज है।  होम्बले फिल्म्स की सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

उस्ताद दायम अली कादरी खान और उस्ताद साबरी खान को ट्रिब्यूट पेश करने के लिए भव्य व सफल म्यूजिकल नाईट का आयोजन

शेयर करेउस्ताद मंसूर अली कादरी की मेहनत रंग लाई, उस्ताद दायम अली खान अवार्ड भी दिया गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 जुलाई 2023। दायम स्कूल ऑफ म्युज़िक प्रेजेंट्स एक खूबसूरत म्यूजिकल नाइट का आयोजन मुम्बई के सेंट एंड्रू ऑडिटोरियम में किया गया। उस्ताद दायम अली कादरी खान साहब और उस्ताद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप