आदिपुरुष में सीता चित्रण को लेकर नेपाल में बवाल, काठमांडू में हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन बंद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

काठमांडू 19 जून 2023। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ‘‘आपत्तिजनक” शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर नेपाल में बवाल मचा हुआ है। सोमवार नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। शहर के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह घोषणा की थी। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधी फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म के एक संवाद को हटाये बिना प्रदर्शित करने से ‘‘अपूरणीय क्षति” होगी। शाह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘सोमवार, 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी, क्योंकि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद में आपत्तिजनक शब्द अभी तक नहीं हटाए गए हैं।” उ

न्होंने कहा, ‘‘हमने तीन दिन पहले फिल्म से ‘सीता माता भारत की बेटी हैं’ वाले संवाद के आपत्तिजनक हिस्से को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया है।” उन्होंने कहा कि यदि फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो ‘‘हमारी राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता को अपूरणीय क्षति” होगी। शाह राजधानी शहर के सभी 17 सिनेमाघरों में वर्तमान में दिखाई जा रही सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध दिखे। केएमसी के प्रवक्ता नवीन मनंधर ने कहा, ‘‘केएमसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार काठमांडू के सभी सिनेमाघर सोमवार से भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन बंद कर देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही काठमांडू में सिनेमाघर मालिकों से सहयोग के लिए बात कर चुके हैं और वे सोमवार से काठमांडू के सिनेमाघरों में स्वेच्छा से हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग बंद करने पर सहमत हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि सिनेमाघर सोमवार से हिंदी फिल्में दिखाने के बजाय नेपाली फिल्में दिखा सकते हैं। ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को पूरे भारत में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकापति रावण की भूमिका में हैं। ‘आदिपुरुष’ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

53 के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बधाई दी, बोले, आप सच बोलना जारी रखें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 जून 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज यानी 19 जून को जन्मदिन है. वे 53 साल के हो गए हैं. राहुल हाल ही में अमेरिका के दौरे पर गए हैं. लेकिन, अभी वो वहां से लौटे हैं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं […]

You May Like

मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास....|....10 साल में दुनिया में 80 करोड़ बेरोजगार होंगे....|....फ्रांस में प्रदर्शनों के पीछे वैश्विक वामपंथी संगठन?....|....यू डायस के आंकड़ों से विश्वासघात का खुलासा - दीपक बैज....|....पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे महामाया रतनपुर....|....अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन