गंडक नदी में परिवार के चार लोग डूबे, श्राद्ध कर्म के बाद नहाने गए थे, अचानक लापता हुए; सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गोपालगंज 26 अगस्त 2024। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव के समीप गंडक नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। चारों अभी भी लापता हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने डूब रहे चारों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन, चारों नदी की तेज धारा में बह गए। हादसा उस वक्त हुआ जब श्राद्ध के दशकर्म संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे। घटना बखरी गांव के पास स्थित मुंजा बोल्डर घाट की है।

बताया जा रहा है कि परिवार की एक व्यक्ति की 10 दिन पहले मौत हो गयी थी और आज परिवार उसके श्राद्ध का दशकर्म के बाद गंडक नदी के घाट पहुंचे थे। लापता लोगों की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर मटियारी गांव निवासी सतन राय के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार एवं 14 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, शिक्षक नवलकिशोर राय के 19 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार और श्रीलाल यादव के 18 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है।

बचाने के दौरान एक के बाद एक कर चार लोग डूब गये
शिक्षक नवल किशोर राय के घर दशकर्म संस्कार था। दशकर्म संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे। नदी में डूबते एक शख्स को बचाने के दौरान एक के बाद एक कर चार लोग डूब गये। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बैकुंठपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंच गये हैं। फिलहाल चारों लोगों का नदी में खोजबीन जारी है।

श्राद्ध कर्म के बाद परिजन कर रहे थे स्नान
जानकारी के अनुसार बखरी गांव के समीप यादवपुर मटियारी निवासी शिक्षक नवलकिशोर राय के घर सोमवार को दशकर्म था। इसी में शामिल होने के लिए चारों युवक बगीचे में पहुंचे थे। मुंडन कराने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे इसी बीच एक-एक कर नदी में डूबते गए। डूबने वालों में दो सगे भाई सुजीत और सुमित भी शामिल हैं जो सतन राय के पुत्र हैं।

Leave a Reply

Next Post

युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन; जमीन पर लेटे आकाश शर्मा को घसीटकर ले गई पुलिस, इन जिलों में बवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 अगस्त 2024। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का लगातार विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन किया। इस […]

You May Like

ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल