दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को दीवाली से पहले वेतन मिल जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों और मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली के त्यौहार से पूर्व वेतन मिल सके और वह अच्छे से त्यौहार मना सके।

वित्त विभाग के आदेश अनुसार, व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी, और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों की संख्या कोविड-19 से कहीं ज्यादा हो सकती है: डॉ. गुलेरिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2024। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मेदांता के इंटरनल मेडिसिन, रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन और एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों की […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव