वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों की संख्या कोविड-19 से कहीं ज्यादा हो सकती है: डॉ. गुलेरिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2024। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मेदांता के इंटरनल मेडिसिन, रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन और एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों की संख्या कोविड-19 से कहीं ज्यादा हो सकती है। हाल ही में दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरता जा रहा है। कई हिस्सों में धुंध छाई हुई है और आज सुबह AQI 354 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

वायु प्रदूषण से 8 मिलियन लोगों की मौत हुई- गुलेरिया
डॉ. गुलेरिया ने बताया कि 2021 में वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में 8 मिलियन लोगों की मौत हुई, जो कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या से अधिक है। उन्होंने कहा, “हम कोविड के बारे में चिंतित हैं, लेकिन वायु प्रदूषण की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि भारत के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2.5 माइक्रोमीटर या उससे छोटे कणों (PM 2.5) के बढ़ने से मृत्यु दर में इजाफा होता है। ये कण श्वसन और हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाते हैं, जिससे कई मरीज ICU या वेंटिलेटर पर पहुंच जाते हैं।

डॉ. गुलेरिया ने यह भी बताया कि वायु प्रदूषण हृदय रोगियों में हृदय की वाहिकाओं में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषण केवल फेफड़ों और हृदय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना
पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली का AQI “बहुत खराब” श्रेणी में रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के दूसरे चरण को लागू किया है, जिसमें 11-सूत्रीय कार्य योजना शामिल है।

सीएक्यूएम की लोगों से अपील 
सीएक्यूएम ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करें और अपने वाहनों के एयर फिल्टर नियमित रूप से बदलें। लोगों को धूल उत्पन्न करने वाली गतिविधियों और ठोस कचरे को खुले में जलाने से बचने की भी सलाह दी गई है। इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी में जहरीला झाग भी देखा गया है, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Next Post

वायनाड में बोली प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार अभियान में मुझे 35 साल का अनुभव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वायनाड 23 अक्टूबर 2024। कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 1989 में 17 साल की उम्र में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना शुरू किया था और अब उनके पास इसमें […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप