‘कांग्रेस ने बाबा साहेब को धोखा दिया, भारत रत्न देने से किया मना’…सीएम योगी का आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 16 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों को अपनाने का नाटक कर रही है और उनकी विरासत का व्यवस्थागत तरीके से अपमान कर रही है। मुख्यमंत्री ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हर महत्वपूर्ण मौके पर बाबा साहेब को दरकिनार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘1952 और 1954 के उप चुनावों में बाबा साहेब को किसने हराया। स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने का किसने विरोध किया। यह कांग्रेस ही थी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘बाबा साहेब के पूरे जीवनकाल में उनका अपमान करने वाली पार्टी अब अपने हाथों में संविधान लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है।” मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर संविधान की प्रस्तावना में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए इसे संविधान की आत्मा पर हमला करार दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से शरीर के लिए आत्मा आवश्यक है, उसी तरह संविधान के लिए प्रस्तावना का महत्व है। इस पार्टी द्वारा आपातकाल थोपकर संविधान का गला घोंटा गया।” उन्होंने कांग्रेस पर दिल्ली में आंबेडकर का स्मारक बनाने से दशकों तक इनकार करने और उन्हें भारत रत्न नहीं देने का भी आरोप लगाया।  योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जहां कांग्रेस के परिवारों को 50 एकड़ का स्मारक उपहार में दे दिया गया, दिल्ली में बाबा साहेब के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी गई। यह अटल बिहारी वाजपेयी थे जिन्होंने उस सरकार का समर्थन किया जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया।” 

Leave a Reply

Next Post

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने दायर किया आरोपपत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अप्रैल 2025। नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को औपचारिक रूप से आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर