रायपुर में ‘आप’ की हुंकार: मंत्री गोपाल राय बोले- भाजपा की तरह ही कांग्रेस, इस नारे के साथ चुनावी अभियान शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर अलग-अलग पार्टी के नेता जोर- शोर से मैदान में उतरे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में बदलाव की तड़प है। आप पार्टी  90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बदलबो छत्तीसगढ के नारे के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी समर में कूदेगी। आप पार्टी आज से चुनाव अभियान शुरू करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल से चुनावी अभियान बिगुल फूंकने रायपुर आ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। 15 साल में बीजेपी ने खींचा, किसानों, युवाओं को छला। स्कूल जर्जर हो गए इसलिए पिछली बार लोगों ने सरकार को बदला। कहा कि  पिछले चार वर्षों में आदिवासियों की स्थिति और भी खराब हो गई। रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो पा रहे हैं। बीजेपी ने अडाणी से कांट्रेक्ट किया, हिंसक कांग्रेस ने किया। हसदेव में क्या स्थिति है किसी के सामने नहीं। उन्होंने कहा कि जंगल काटेंगे तो हाथियों का उत्पात बढ़ेगा। योग्यताओं को आज तक नौकरी नहीं मिली। छत्तीसगढ़ में लूट का तंत्र खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ के लोगों में बदलाव की तड़प है। आप पार्टी आज से चुनावी अभियान शुरू करेगी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शिवराज ने महिलाओं का सम्मान कर लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 05 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना का शुभाारंभ किया। इससे पहले सीएम मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सीएम ने कन्यापूजन- महिलाओं का […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'